सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
दैहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच मां के लिए समय निकालते थे और वह वह इस साल फरवरी में अपनी मां से मिलने अपने गांव पंचूर गए थे और उनका हालचाल जाना था।
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी का स्वर्गवास अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। मां का दुनिया से जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री जी व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परम पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और सान्निध्य जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी संभव नहीं। दुःख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीहरि से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें.ॐ शांति!!!"
बीजेपी सांसद रवि किशन ने सीएम योगी की मां के निधन की खबर पर दुख जताया है।