पेनकेक सिलाट में आगरा कॉलेज का दबदबा, पांच स्वर्ण पदक जीत पुरुष वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

आगरा। वैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय पेनकेक सिलाट प्रतियोगिता 2026-27 में आगरा कॉलेज के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। बालिका और बालक वर्ग में पदक हासिल करते हुए कॉलेज की टीम ने पुरुष वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।

Nov 20, 2026 - 22:51
 0
पेनकेक सिलाट में आगरा कॉलेज का दबदबा, पांच स्वर्ण पदक जीत पुरुष वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
अंतर-महाविद्यालयीय पेनकेक सिलाट प्रतियोगिता 2026-27 में में परचम लहराने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रिंसिपल प्रो. सीके गौतम।

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पायल कुशवाहा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं बालक वर्ग में तरुण रावत, चिराग पचौरी, विपिन बघेल और प्रशांत रावत ने अपने-अपने मुकाबलों में स्वर्ण पदक हासिल किए।

इस उपलब्धि पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह प्रदर्शन कर महाविद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित रावत के साथ लोकेंद्र चौहान, डॉ. रवि शंकर सिंह, डॉ. हेमराज, डॉ. नितेश शर्मा, डॉ. धर्मवीर और डॉ. मनीष शुक्ला उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SP_Singh AURGURU Editor