आपके सितारेः शनिवार, 21 नवम्बर 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 22 नवम्बर का पंचांग
21 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- कामकाज को लेकर सक्रियता और ऊर्जा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत और नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार में छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। प्रेम जीवन में आकर्षण बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- मानसिक शांति और स्थिरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन :- संवाद क्षमता कई जगह फायदा दिलाएगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक राहत मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक- 5
कर्क :- भावनाएं काफी गहरी रहेंगी। परिवार के साथ जुड़ाव मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन समझदारी सही दिशा दिखाएगी। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 6
सिंह :- जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत की परीक्षा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखने पर सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ समय बिताने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल भाग्यशाली अंक- 2
कन्या :- हर काम को बारीकी से करने की कोशिश सफलता दिलाएगी, लेकिन इससे मानसिक थकान भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में भावनाओं को व्यक्त करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, लेकिन निर्णय खुद लेने होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव पहले से ज्यादा मजबूत महसूस होगा।
भाग्यशाली रंग- काला भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक :- लक्ष्यों को लेकर गंभीरता रहेगी और उन्हें पाने के लिए पूरी मेहनत होगी, लेकिन कुछ परिस्थितियां चुनौती दे सकती हैं। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी भाग्यशाली अंक- 8
धनु :- सकारात्मक दृष्टिकोण आगे बढ़ने में मदद करेगा। विचारों को व्यवहारिक रूप देने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक- 1
मकर :- कामकाज को लेकर पूरी तैयारी रहेगी। फोकस लक्ष्यों पर रहेगा और धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में लगन की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम सामान्य रहेगा, लेकिन थोड़ा समय निकालना होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- विचार अलग पहचान दिला सकते हैं। कुछ नया करने की कोशिश होगी, लेकिन विचारों को सही दिशा में लागू करने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी भाग्यशाली अंक- 4
मीन :- अंदर की भावनाओं को ज्यादा महसूस करेंगे और आत्मचिंतन की ओर झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार भावनात्मक सहारा बनेगा। प्रेम जीवन में गहराई और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग बहुत लाभकारी रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का शुभ अवसर है।
भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-22 नवंबर 2026, रविवार का पंचांग-
वारः रविवार।
संवत्: विक्रम संवत 2083
शक संवत 1948
माह: कार्तिक।
पक्ष: शुक्ल पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी अर्द्धरात्रि 02:37 बजे तक, इसके बाद चतुर्दशी।
चंद्र राशि: मेष (दिन-रात)।
नक्षत्र: अश्विनी कल प्रातः 04:15 बजे तक, इसके बाद भरणी।
योग: व्यतिपात रात्रि 11:29 बजे तक, इसके बाद वरियान योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:42 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक।
शुभ योग: रवियोग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदय: प्रातः 06:43 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:26 बजे।
राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
व्रत-त्योहार: विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत, गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं।
पंचक: आज प्रातः 05:54 बजे समाप्त।
मूल: कल प्रातः 04:15 बजे समाप्त।
भद्रा: कोई नहीं।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।