नितिन नबीन बोले, राहुल विदेश दौरे में करते हैं भारत का अपमान', इन्हें सिर्फ परिवार की चिंता
चंडीगढ़ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को पार्ट-टाइम राजनेता बताया।
चंडीगढ़। पंजाब के चंडीगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी विदेश का दौरा करते हैं। वे भारत का अपमान करते हैं.। इन्हें सिर्फ परिवार की चिंता रहती है। ये लोग पार्ट-टाइम राजनेता हैं। नितिन नबीन ने आगे कहा कि ऐसे लोग इसी मिट्टी से आते हैं, यहीं का खाते हैं और विदेश जाकर इसी मिट्टी का अपमान करते हैं। उन्हें भारत के विकास की गति पर दुख होता है। वे कहते हैं कि भारत की इकोनॉमी डिजास्टर हो गई है। राहुल जी 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आकर खुद आगे बढ़ा है।
नितिन नबीन ने कहा कि लोग अक्सर पूछते हैं कि चुनाव आ गए हैं तो अब भाजपा कार्यकर्ता क्या करेंगे? लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि भाजपा कार्यकर्ता साल के 365 दिन, 24/7 काम करते हैं। उनके लिए चुनाव का आना या खत्म होना कोई मायने नहीं रखता। वे हर दिन पार्टी के लिए काम करते हैं। हमारे कार्यकर्ता और नेता 'पार्ट-टाइम' राजनेता नहीं हैं। हमारे भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहते हैं और अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं।
वोट चोरी के मुद्दे पर नितिन नबीन ने कहा कि लोग पूछते हैं, वोट कैसे चोरी हो गया? सच यह है कि वोट चोरी नहीं हुआ है। जिनकी जमीन खिसकी है, उन्हें ही लगता है कि वोट चोरी हुआ है। 13 करोड़ लोगों के नाम कटने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सच्चाई अलग है। 13 करोड़ में से 2.8 करोड़ लोग मर चुके हैं। 6.3 करोड़ लोग बाहर जा चुके हैं। 1 करोड़ लोग डुप्लीकेट है और 3 करोड़ लोग मौजूद ही नहीं है।