बालेन शाह ने भारत से रिश्ते को हिमालय जितना मजबूत बताया,  पीएम मोदी को दिया न्योता,  कई समझोते

 भारत और नेपाल के रिश्ते हिमाचल जितने मजबूत हैं। भारत को नेपाल के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ानी चाहिए। यह बात नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने दिल्ली में अपने संबोधन के दौरान कही। बालेन शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का न्योता भी दिया।

Nov 23, 2026 - 20:14
 0
बालेन शाह ने भारत से रिश्ते को हिमालय जितना मजबूत बताया,  पीएम मोदी को दिया न्योता,  कई समझोते

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया है। अपने संबोधन में बालेन शाह ने भारतीयों से पशुपतिनाथ के साथ-साथ नेपाल के दूसरे धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने की अपील भी की। नेपाली प्रधानमंत्री ने भारत और नेपाल के संबंधों को हिमालय जितना मजबूत बताया।
  
नेपाली पीएम ने भारत और नेपाल के बीच शैक्षिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। बालेन शाह ने कहा कि नेपाल में स्थापित आईआईटीज में भारतीय छात्रों के पढ़ने के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाना चाहिए। नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत और नेपाल के बीच हवाई संपर्क बेहतर बनाने को जरूरी बताया।

बालेन शाह ने भारत-नेपाल रिश्तों को समुद्र की तरह विशाल भी बताया। उन्होंने कहा कि यह नजदीकी इतनी गहरी है कि इसे शब्दों में पूरी तरह बयां करना मुश्किल है। शाह ने आगे कहा कि एक भरोसेमंद और विश्वसनीय पड़ोसी के रूप में, भारत प्राकृतिक आपदाओं और कठिन समय में हमेशा सबसे पहले मदद के लिए आगे आया है। इसके लिए, मैं भारत सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

नेपाली पीएम बालेंद्र शाह ने आगे कहा कि हमने अपने सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने और आधुनिक बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रतिनिधिमंडल स्तर पर बातचीत की। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को लेकर ठोस और दूरदर्शी चर्चा की है। प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ-साथ नेपाल-भारत सहयोग के लिए सहमति बनी है।

बालेन शाह ने कहा कि हम जिन परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं, वे हमारे किसानों के क्षेत्र में समृद्धि, हमारे युवाओं के हाथों में रोजगार और अवसर और हमारे छात्रों के सपनों में नए क्षितिज और हमारे उद्यमियों के लिए नए बाजारों, निवेश और व्यापार विस्तार के ठोस रास्ते में तब्दील होनी चाहिए। बालेन शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये ऐतिहासिक मील के पत्थर नेपाल-भारत संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस स्थायी बंधन की मजबूत नींव पर खड़ा होना समय की मांग है।