आपके सितारेः मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 का राशिफल और बुधवार, 25 नवम्बर का पंचांग

24 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Nov 23, 2026 - 23:19
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 का राशिफल और बुधवार, 25 नवम्बर का पंचांग

राशिफल मंगलवार 24 नवंबर 2026 

मेष :- आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने कानूनी मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने किसी काम को लेकर अनदेखी न करें। संतान की पढ़ाई-लिखाई में यदि कोई समस्या आ रही थी, तब वह भी दूर होगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल      भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बैगनी 
भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- पारिवारिक रिश्तों में आपको समानता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने समय का सदुपयोग करें।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी 
भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- व्यापार में आपको समझदारी दिखानी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी लगा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- भूरा 
भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- शासन प्रशासन का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यापार को आगे ले जाने के लिए योजना बनानी होगी और किसी के साथ आप पार्टनरशिप करने से बचें। कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनको आपको पहचान की आवश्यकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और वह जी तोड़ मेहनत करेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल 
भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं।धार्मिक कामों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। 

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा 
भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर लापरवाह बा रहें। वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा और आप किसी को उधार देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलेगा। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों को समय से निपटाएं। आप जीवनसाथी से वाद-विवाद में ना पड़ें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर 
भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- अपने बिजनेस में पार्टनरशिप न करें, बहुत ही देखभाल कर करें। माताजी से आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में आपको मनपसंद काम मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी 
भाग्यशाली अंक-6

धनु :- कोई जोखिम भरा काम ना करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपका यदि कोई पहले का लेनदेन चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।  आपको अपनी पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ आपका विश्वास काफी गहरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप माताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

भाग्यशाली रंग- धूमल
भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- किसी वाद-विवाद को करने से बचना होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। आप कुछ नया सीखने के बाद पूरा ध्यान देंगे।आपको किसी बात पर बहुत ही सोच विचारकर बोलने की आवश्यकता है। संतान के करियर को लेकर आप महत्वपूर्ण डिसीजन ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। बड़ों के प्रति आदर व सम्मान बना रहेगा। वाहनों के तरफ से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी 
भाग्यशाली अंक- 12

 प्रेषक 
 दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित 
 9893118788

25 नवंबर 2026 का पंचांगः 

 वारः बुधवार 
 विक्रम संवतः 2083

शक संवतः1948 

माह - मार्गशीर्ष 
पक्ष - कृष्ण 

तिथि: प्रतिपदा शाम 04:50 बजे तक उपरांत द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र  रात्रि 08:36 बजे तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

योगः शिव मध्याह्न 12:00 बजे तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा। 

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः  प्रातः 06:45 बजे

सूर्यास्तः  सायं 5:26 बजे

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।   

तीज त्योहार:  मार्गशीर्ष मास प्रारम्भ, रोहिणी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में