ब्रेनबी नेशनल ओलंपियाड 2026 में देशभर के दो हजार से अधिक स्कूलों के हजारों विद्यार्थी लेंगे भाग, चार चरणों में होगा आयोजन और अगस्त से शुरू होगा पहला फेज

आगरा। देशभर के विद्यार्थियों के लिए एक बड़े और अभिनव शैक्षिक मंच के रूप में उभर रहा ब्रेनबी नेशनल ओलंपियाड 2026 इस वर्ष और भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 2000 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित होगी, जिसका पहला चरण 1 से 31 अगस्त तक चलेगा। खास बात यह है कि इसमें विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग ले सकेंगे, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को अवसर मिल सके।

Apr 7, 2026 - 18:33
 0
ब्रेनबी नेशनल ओलंपियाड 2026 में देशभर के दो हजार से अधिक स्कूलों के हजारों विद्यार्थी लेंगे भाग, चार चरणों में होगा आयोजन और अगस्त से शुरू होगा पहला फेज
होटल होलीडे इन में ब्रेनबी नेशनल ओलंपियाड 2026 के पोस्टर का विमोचन करते फादर डेनिस हेरल्ड डिसूजा, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. रंजना बंसल, प्रद्युम्न चतुर्वेदी आदि।

पहले चरण में 45 हजार छात्र, कई राज्यों में एक साथ आयोजन

ब्रेनबी संस्था द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले चरण में उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के लगभग 500 स्कूलों के करीब 45,000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। ये बच्चे जटिल से जटिल सवालों को हल कर अपनी बौद्धिक क्षमता और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन करेंगे।

होटल हॉलिडे इन में हुआ पोस्टर विमोचन

मंगलवार को हरीपर्वत स्थित होटल हॉलिडे इन में ब्रेनबी नेशनल ओलंपियाड 2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आगरा आर्कडायसिस (आरसीडीएईएस) के शिक्षा निदेशक फादर डेनिस हेरल्ड डिसूजा, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, अशोक ऑटोसेल्स की निर्देशिका डॉ. रंजना बंसल, गायत्री स्कूल के निदेशक प्रदुमन चतुर्वेदी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निधि सिंह तथा ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल उपस्थित रहीं।

आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को मिलेगा मंच

ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि इस ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना और उनकी कल्पनाशीलता व तार्किक क्षमता को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रतियोगिताएं केवल अकादमिक ज्ञान पर आधारित होती हैं, जबकि ब्रेनबी नेशनल ओलंपियाड बच्चों की क्रिएटिव और लॉजिकल स्किल्स को भी बराबर महत्व देता है, यही कारण है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसमें रुचि ले रहे हैं।

चार चरणों में सालभर चलेगी परीक्षा

उन्होंने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता वर्ष में चार बार चार अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। हर चरण में लगभग 500 स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे, इस प्रकार पूरे वर्ष में करीब 2000 स्कूलों को कवर किया जाएगा। पहला चरण अगस्त माह में आयोजित होगा।

छह विषयों में 30 कैटेगरी, हर बच्चे को मिलेगा मौका

प्रतियोगिता में ड्राइंग एंड कलरिंग, हैंडराइटिंग, मेंटल मैथ, लॉजिकल रीजनिंग, जनरल नॉलेज और स्पेल क्वेस्ट जैसे छह विषयों में आयु और कक्षा के अनुसार 30 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी ब्रेनबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट के माध्यम से तैयारी कर सकते हैं, जिससे उन्हें परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।

टॉप 60% को पुरस्कार, सभी को नेशनल रैंक

इस ओलंपियाड की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसमें भाग लेने वाले टॉप 60 प्रतिशत विद्यार्थियों को बीएसए साइकिल, टैबलेट, स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और एयरपॉड्स जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा श्रेष्ठ प्रतिभागियों को ट्रॉफी, हजारों विद्यार्थियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल तथा सभी प्रतिभागियों को नेशनल रैंक और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

21 वर्षों का अनुभव, शिक्षा में नवाचार की दिशा

सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि वे पिछले 21 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और बच्चों के मानसिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। यह ओलंपियाड भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो बच्चों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सीखने का बेहतर अवसर प्रदान करता है।

सोशल मीडिया और वेबसाइट पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन जानकारी

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, लिंक्डइन और ब्रेनबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor