आपके सितारेः रविवार, 30 अगस्त 2026 का राशिफल और सोमवार, 31 अगस्त 2026 का पंचांग
30 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- काम में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। बनता हुआ काम भी प्रभावित हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्र किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो प्रदर्शन बेहतर होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- विरोधियों के साथ ही साथ करीबियों से भी सतर्क रहना होगा। सलाह है कि ऐसी कोई बात न कहें जो लोगों को बुरी लगे। सितारे कहते हैं कि प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। परिवार में संपत्ति संबंधी किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है तो परिवार के किसी सदस्य से बातचीत द्वारा मामला सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन खर्च भी बना रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- कुछ अचानक से काम आ सकता है जिससे परेशानी होगी। घर-परिवार में बच्चों की शिक्षा और उनकी जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा, उन्हें सहयोग की जरूरत होगी। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। फंसा हुआ धन निकालने में परेशानी होगी। स्वाद के चक्कर में पेट को नहीं भूलें, नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। खर्च भी बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- खर्च भी बना रहेगा जिससे बचत करना कठिन होगा। स्वास्थ्य पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। अपनी छवि को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए, नहीं तो कुछ न कुछ आरोप लग सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है। दूर रहने वाले संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी। सलाह है कि किसी की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- कमाई में वृद्धि होने से खुशी मिलेगी। कोई काम किसी परिचित की मदद से पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। बच्चों के साथ वक्त बीतेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है। शिक्षा और परीक्षा में सफलता मिलेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत में संयम रखें, नहीं तो कहासुनी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- नए संपर्क से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। लोग बातों को मानेंगे। किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन बुद्धि और समझदारी से उन्हें मात देने में सफलता मिलेगी। मनपसंद भोजन मिलने से खुशी होगी। लेन-देन से जुड़े मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कोई काम जो काफी समय से अटक रहा था, वह पूरा हो सकता है। घर-परिवार में कुछ रोचक और आनंददायक हो सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई अटका काम भी पूरा होगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दोस्तों के साथ पार्टी और मौज-मस्ती कर सकते हैं। घर पर मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का संचार लाभ में वृद्धि करेगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। धर्म-कर्म के काम में रुचि लेंगे। सुख-साधन भी प्राप्त होंगे। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है अथवा शुभ काम का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। जो जातक संतान के इच्छुक हैं, उनको इस मामले में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी व्यावसायिक योजना को पूरा करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। शाम का समय विशेष रूप से मनोरंजक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काम की अधिकता रहेगी। परिवार में कोई अच्छी बात हो सकती है जिससे खुशी मिलेगी। माता की ओर से स्नेह और सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज का मंत्र है कि कोई भी काम भाग्य भरोसे न छोड़ें, क्योंकि भाग्य से उतना लाभ नहीं मिलेगा, परिश्रम से फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन पक्ष में रहेगा। मर्यादा और नियम का पालन करेंगे। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। शाम का समय परिवार के साथ मनोरंजन में बीतेगा। मनपसंद भोजन भी प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- क्रोध की बजाय संयम से काम लेना होगा। प्रेमी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। उपहार भी मिल सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा, साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। धर्म-कर्म और सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। सुख-साधन भी प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-31 अगस्त 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – भाद्रपद।
पक्ष – कृष्ण।
तिथिः तृतीया प्रातः 08:50 बजे तक, उपरांत चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशिः कल तड़के 03:23 बजे तक मीन, उपरांत मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः रेवती नक्षत्र कल तड़के 03:23 बजे तक, उपरांत अश्विनी रहेगा।
योगः गण्ड अर्द्धरात्रि 01:51 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:57 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:40 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहारः कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, महा स्कन्दहर चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी, गण्डमूल, पंचक।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कल तड़के 03:23 बजे पर समाप्त।
मूलः चल रहे हैं।
भद्राः प्रातः 08:50 बजे तक।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।