आपके सितारेः शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 का राशिफल और रविवार, 18 अक्टूबर का पंचांग

17 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।

Oct 16, 2026 - 23:06
 0
आपके सितारेः शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 का राशिफल और रविवार, 18 अक्टूबर का पंचांग

मेष :- प्रेमी के साथ रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में विचार कर सकते हैं। सुख साधनों की चाहत बढ़ने से धन खर्च होगा। लेकिन कमाई भी अच्छी होगी। फैमिली में परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में लाभ प्राप्त कर पाएंगे लेकिन वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। राजनीतिक संपर्क का फायदा मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज में तेजी रहेगी। साझेदारी के काम में भी कल भाग्य लाभ दिलाएगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था तो उससे राहत मिलेगी। पिता की सलाह से फायदा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :- व्यस्तता के बाद भी परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सामान का ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में उलझन का कुछ समाधान होगा। खर्च भी बना रहेगा। प्रेमी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। किसी की बातों और बहकावे में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। दिन के दूसरे भाग में आर्थिक लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- वाणी और चतुराई का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन दूसरों के काम में दखल देने से बचना होगा। किसी पूर्व परिचित की मदद से फायदा हो सकता है। किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :- कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के समय कुछ धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। भाइयों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी अनुकूल संबंध बने रहने का योग है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- कारोबार में कमाई का मौका मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का पद प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई कर्ज चल रहा है तो उसे उतारने का प्रयास करना चाहिए, इससे राहत की सांस ले पाएंगे। परिवार से सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिता पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :- जोश में होश खोने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में संयम से काम लें। किसी की बातों में आकर धन लगाएंगे तो धन डूब सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। होटल और खाने-पीने की वस्तुओं के कारोबार में विशेष रूप से लाभ पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

धनु :- काम पर फोकस करना होगा क्योंकि काम का दबाव अधिक रहेगा। अधिकारी कुछ नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। मन में एक साथ कई विचार आते रहेंगे, जिससे मन उलझन में रहेगा। सेहत के मामले में ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- परिवार के सहयोग से किसी काम को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। कोई चाहत भी पूरी हो सकती है। घर पर किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। पिता की सेहत नरम चल रही है तो उसमें सुधार हो सकता है। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :- जोखिम से बचना होगा। सेहत के मामले में ध्यान रखें। लव लाइफ में प्रेमी से मतभेद होने की आशंका है। किसी को पहले पैसा दिया है तो वसूली में परेशानी आएगी। किसी वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए। इससे समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी बना रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। ससुराल के संबंधियों से आर्थिक लेन-देन करने से बचना चाहिए। किसी मित्र या पड़ोसी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-18 अक्टूबर 2026 का पंचांग-

वार: रविवार।

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

माह: अश्विन।

पक्ष: शुक्ल।

तिथि: सप्तमी प्रातः 08:27 बजे तक, उपरांत अष्टमी।

चंद्र राशि: शाम 07:33 बजे तक धनु, उपरांत मकर।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा मध्याह्न 12:49 बजे तक, उपरांत उत्तराषाढ़ा।

योग: सुकर्मा रात्रि 11:56 बजे तक, उपरांत धृति योग।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 से 12:26 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदय: प्रातः 06:19 बजे।

सूर्यास्त: सायं 05:48 बजे।

राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: सरस्वती बलिदान।

विशेष दिवस: कोई नहीं।

पंचक: कोई नहीं।

मूल: कोई नहीं।

भद्रा: प्रातः 08:27 बजे से रात्रि 09:42 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor