टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी,   शिवम दुबे भी टीम में आए,   प्लेइंग 11 से चिन्नास्वामी में मचा हल्ला

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ बारिश से प्रभावित 5वें टी20 मैच में भुवनेश्वर कुमार और शिवम दुबे की भारतीय प्लेइंग 11 में वापसी हुई है।

Oct 17, 2026 - 22:10
 0
टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी,   शिवम दुबे भी टीम में आए,   प्लेइंग 11 से चिन्नास्वामी में मचा हल्ला

नई दिल्ली। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज बारिश के कारण मैच में देरी हुई जिसके बाद अंपायरों ने मुकाबले को छोटा करते हुए 9-9 ओवर का कर दिया है।

टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने परिस्थितियों पर बात करते हुए कहा, 'पिच काफी अच्छी दिख रही है। हमें बस आक्रामक रवैया अपनाना होगा और खुद पर ज्यादा दबाव नहीं बनने देना है। मैच पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वेस्टइंडीज के पास बेहतरीन शॉट्स की भरमार है और वे काफी मजबूत और पावर-पैक्ड क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन हमें भी अपनी ताकत पर ध्यान देने की जरूरत है।'

अय्यर ने आगे टीम में किए गए बदलावों की जानकारी देते हुए कहा, 'हमारी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव हुए हैं शिवम दुबे और भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है।'

लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद नीली जर्सी में लौटे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और विस्फोटक ऑलराउंडर शिवम दुबे के आने से भारतीय टीम का संतुलन और मजबूत हुआ है। संक्षिप्त ओवरों के इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाकर वेस्टइंडीज के सामने एक विशाल लक्ष्य सेट करना चाहेगी।

भारत की प्लेइंग 11: - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।