नेपाल में आई बाढ़ के बीच पड़ोसी धर्म निभाएगा भारत,  विदेश मंत्रालय की एनडीआरएफ टीम भेजने की पेशकश  

नेपाल-चीन सीमा पर आई भीषण बाढ़ में 390 से अधिक लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने नेपाल को एनडीआरएफ की टीम भेजने की पेशकश की है।

Aug 28, 2026 - 19:24
 0
नेपाल में आई बाढ़ के बीच पड़ोसी धर्म निभाएगा भारत,  विदेश मंत्रालय की एनडीआरएफ टीम भेजने की पेशकश   


 

नई दिल्ली। नेपाल-चीन के सीमावर्ती इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अचानक आए जलसैलाब में 390 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोग लापता हो गए। वहीं बाढ़ में कम से कम 305 तीर्थयात्री भी लापता हो गए हैं, जिनमें से 100 से अधिक भारतीय हैं। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है।

नई दिल्ली में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने नेपाल को राहत कार्यों में मदद के लिए NDRF भेजने की पेशकश की है। हम नेपाल सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।  

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद 320 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं, हालांकि मंत्रालय ने फंसे हुए नागरिकों को बचाने और सुरक्षित निकालने के लिए कार्य जारी है। तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिक, जो बाढ़ प्रभावित इलाके से एक दिन पहले काठमांडू पहुंचे थे, इंडिगो की उड़ान से दिल्ली पहुंच गए हैं।

प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि भारत के राजदूत ने दिल्ली लाए जाने से पहले काठमांडू में इस समूह से मुलाकात की थी और उनका हाल-चाल जाना था। जायसवाल ने यह भी पुष्टि की कि त्रिशुली-1 परियोजना में काम करने वाले 63 भारतीय नागरिक, जिन्हें पिछले दिन बचाया गया था, सुरक्षित हैं। इसके अलावा, सीमा के चीनी हिस्से में फंसे 96 भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से ज़मीन के रास्ते नेपाल पहुंच गए हैं और उन्हें आगे निकालने की कोशिशें जारी हैं।