एमएलसी विजय शिवहरे को लीडर्स आगरा ने राजनीतिक एवं सद्भाव क्षेत्र में दिया महादेव नारायण टंडन अवार्ड
आगरा। सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन की ओर से यूपी विधान परिषद की समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं आगरा की प्रमुख राजनीतिक शख्सियत विजय शिवहरे को 14वें लीडर्स आगरा अवार्ड्स 2026 के अंतर्गत महादेव नारायण टंडन अवार्ड (राजनीतिक एवं सद्भाव क्षेत्र) से सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में शामिल न हो पाने के कारण संस्था के पदाधिकारी उनके कार्यालय पहुंचे और पूर्व घोषित सम्मान उन्हें प्रदान किया।
14वें लीडर्स आगरा अवार्ड्स 2026 के मुख्य समारोह के दौरान विजय शिवहरे संगठनात्मक जिम्मेदारी में व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। इसी बीच उन्हें यूपी विधान परिषद की समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की दोहरी खुशी भी मिली। इसके बाद लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन की टीम ने उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें पूर्व घोषित सम्मान से नवाजा।
केसरिया शाल और प्रतीक चिन्ह देकर किया अभिनंदन
सम्मान समारोह में विजय शिवहरे को केसरिया शाल ओढ़ाकर और मानक की प्रतीक माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, सुनील जैन और राहुल जैन ने उन्हें भव्य प्रतीक चिन्ह (अवार्ड) और अभिनंदन पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर विजय शिवहरे ने लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के इस आयोजन ने आगरा शहर में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस अवसर पर सुनील बग्गा, डॉ. अशोक कुशवाहा, हरीकांत शर्मा, नीतेश शिवहरे और रोबिन जैन आदि भी मौजूद रहे।