बरेली में फुटवियर कारोबार का बड़ा जमावड़ा, दो सितंबर को रिटेलर्स मीट एंड ग्रीट में जुटेंगे प्रमुख ब्रांड
-आरके सिंह- बरेली। फुटवियर कारोबार को नई रफ्तार देने और रिटेलर्स को प्रमुख ब्रांडों के नए उत्पादों से सीधे रूबरू कराने के लिए बरेली में दो सितंबर को रिटेलर्स मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। फुटकेयर बरेली की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में फुटवियर क्षेत्र से जुड़े प्रमुख ब्रांड अपने नए उत्पादों और सैंपल प्रदर्शित करेंगे। रिटेलर्स को मौके पर ही उत्पादों के ऑर्डर बुक कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
फुटकेयर बरेली के सीएमडी मीरान रियासत ने बताया कि कार्यक्रम में फुटवियर क्षेत्र के कई प्रमुख ब्रांड भाग लेंगे। इनमें एशियन, वॉकअरू, ट्रूफिट फुटवियर, टक्सन, एक्शन ईवा फ्लोटर और एक्शन डी-कॉम शामिल हैं। कार्यक्रम में रिटेलर्स के लिए सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक विभिन्न कंपनियों के सैंपल डिस्प्ले किए जाएंगे और ऑर्डर बुकिंग की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान रिटेलर्स के लिए विभिन्न सुविधाएं भी रखी गई हैं। सुबह 10 बजे चाय-नाश्ता, दोपहर एक बजे भोजन और शाम छह बजे लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।
रिटेलर्स मीट एंड ग्रीट का आयोजन स्वर्ण फार्म्स, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज रोड, पीलीभीत बाईपास, बरेली में होगा। आयोजन में फुटवियर कारोबार से जुड़े रिटेलर्स को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रमुख कंपनियों के उत्पादों और नए कलेक्शन की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
मीरान रियासत ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फुटवियर क्षेत्र से जुड़े रिटेलर्स को प्रमुख ब्रांडों के नए उत्पादों से परिचित कराना और कंपनियों तथा कारोबारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इससे रिटेलर्स को बाजार की नई जरूरतों और उपलब्ध उत्पादों के बारे में जानकारी मिलने के साथ सीधे कंपनियों से कारोबारी संपर्क का अवसर भी मिलेगा।
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जारी पोस्टर में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है। पोस्टर में फुटवियर के प्रति उनकी पसंद का उल्लेख किया गया है। आयोजन को लेकर फुटकेयर बरेली की ओर से रिटेलर्स को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।