99 बार रक्तदान करने वाले नूतन अग्रवाल को डीएम आगरा के हाथों मिला रक्तवीर सम्मान, मीराबाई की नाट्य प्रस्तुति ने मोहा मन

आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन पर श्री अग्रवाल संघ की ओर से प्रताप नगर स्थित श्रीराम पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 16 वर्ष की उम्र से 66 वर्ष की आयु तक 99 बार रक्तदान करने वाले प्रताप नगर निवासी नूतन अग्रवाल को रक्तवीर सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम में महिलाओं की 35 सदस्यीय टीम ने मीराबाई के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर जयपुर हाउस और प्रताप नगर क्षेत्र के वैश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों तथा संघ के संरक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

Oct 13, 2026 - 22:00
 0
99 बार रक्तदान करने वाले नूतन अग्रवाल को डीएम आगरा के हाथों मिला रक्तवीर सम्मान, मीराबाई की नाट्य प्रस्तुति ने मोहा मन
प्रताप नगर स्थित श्रीराम पार्क में श्री अग्रवाल संघ के कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल को स्मृति चिह्न प्रदान करते संघ के पदाधिकारी।

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

श्री अग्रवाल संघ के अध्यक्ष गौरव बंसल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि जयपुर हाउस और प्रताप नगर क्षेत्र में रहने वाले वैश्य समाज के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को समारोह में मेडल और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। संघ के संरक्षकों का भी सम्मान किया गया। आयोजन में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

नूतन अग्रवाल को रक्तवीर सम्मान

संघ के मार्गदर्शक विजय बंसल और मुख्य संरक्षक अमित जैन ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 99 बार रक्तदान करने वाले नूतन अग्रवाल को रक्तवीर सम्मान प्रदान किया। नूतन अग्रवाल ने 16 वर्ष की उम्र में रक्तदान शुरू किया था और 66 वर्ष की आयु तक यह सेवा जारी रखी। उनके योगदान को समारोह में सराहा गया।

लकी ड्रॉ में मिले आकर्षक पुरस्कार

समारोह के अंत में 54 लकी ड्रॉ निकाले गए। इनमें चार मुख्य पुरस्कारों के तहत फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन और जूसर-ग्राइंडर जीतने का अवसर मिला।

इस अवसर पर संघ के महामंत्री शशिकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संयोजक राजेश जिंदल, दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, रवि मंगल, मोहित अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रिंकू जैन, निधि बंसल, सुनीता बंसल, सुनील मित्तल, संदीप गोयल, अनूप अग्रवाल, विजय गोयल, संजीव अग्रवाल, अनूप गोयल, प्रवीण अग्रवाल, प्रकाश गोयल, प्रभात गोयल आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor