आपके सितारेः बुधवार, 26 अगस्त 2026 का राशिफल और गुरुवार, 27 अगस्त 2026 का पंचांग
26 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- पूरा दिन भाग्य साथ रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत होगी, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस से जुड़े सारे काम समय पर निपटा लिए जाएंगे। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- सपनों को पूरा करने के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकलने और जीवनशैली में बदलाव करने का अवसर मिलेगा। किसी चीज को बिना जाने-समझे फैसला करने से बचें। करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन किसी समझदार व्यक्ति का साथ मिलने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखें और बाहर का खाना अवॉइड करें ताकि स्वस्थ रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस राशि के बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, जिससे टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय करेंगे, जिससे खुशी मिलेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा और जरूरतमंदों की सहायता करके मानसिक सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- दिन लाभप्रद रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है, जिससे मन शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, जहां आनंद की एक अलग अनुभूति होगी। दूसरों की राय लेकर ही काम की शुरुआत करें, सफलता तय है। ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, एक गलत कदम उलझन में डाल सकता है। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक्त है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे दिन बन जाएगा। बच्चों का मनोबल बनाए रखने में सहयोग करेंगे। कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी। काम से जुड़ी अथॉरिटी मिल सकती है, जिससे बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- दिन खुशनुमा बना रहेगा। व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो उम्मीद से अधिक फायदा कराएगी। घर में परिवारजनों के साथ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- दिन शानदार रहने वाला है। सरकारी कामों में समझदार व्यक्ति से राय मिलेगी, जिससे काम आसान हो जाएगा। व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में छवि निखरेगी। कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखेंगे, जिससे समय की बचत होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे हल्का महसूस होगा। ऑफिस में सबके बीच सामंजस्य बनाकर रखेंगे। घर पर अचानक रिश्तेदार का आगमन होगा, जिससे चहल-पहल बनी रहेगी। मन में किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श चलता रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। रोजगार की तलाश खत्म होगी, पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा, नए लोगों से डील पक्की हो सकती है। पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रुके हुए काम आगे बढ़ाएंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- दिन खुशियां लेकर आएगा। कड़ी मेहनत से हासिल करने की कोशिश की गई चीजें पाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक योजना बनाने में सफल रहेंगे, जिससे आगे अच्छा लाभ होगा। खर्चों पर नजर रखने की जरूरत है। काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- दिन आशाजनक बना रहेगा। आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बातचीत के दौरान शब्दों का सही चयन करें, जिससे रिश्ते अच्छे बने रहें। इस राशि के लेखक अपनी पुस्तक का लोकार्पण कर सकते हैं, जिसे खूब पसंद किया जाएगा। बच्चे पढ़ाई के साथ खेल-कूद में भी मन लगाएंगे। परिवार में चल रही समस्याएं सुलझ जाएंगी। दोस्तों से बातचीत कर अच्छा समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे, जिससे बॉस खुश होकर प्रमोशन दे सकते हैं। खेल-कूद में रुचि रखने वाले छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। व्यक्तिगत व पारिवारिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-27 अगस्त 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
तिथि: चतुर्दशी प्रात: 09:08 बजे तक उपरांत पूर्णिमा रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 01:35 बजे तक मकर उपरांत कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:15 बजे तक उपरांत शतभिषा रहेगा।
योगः शोभन प्रात: 0756: बजे तक उपरांत अतिगंड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:56 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:56 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:44 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: यजुर्वेद उपाकर्म,हयग्रीव जयंती,श्रावण पूर्णिमा व्रत, पंचक।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: अपराह्न 01:35 बजे से प्रारम्भ।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः प्रात: 09:08 बजे से रात्रि 09:32 बजे तक।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।