आपके सितारेः सोमवार, 31 अगस्त 2026 का राशिफल और मंगलवार, 01 सितम्बर 2026 का पंचांग
31 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मानसिक आघात जैसी बात महसूस होगी और उसका दो कारण होगा। संतान को लेकर के जो लोग संतान वाले हैं और जो प्रेम में हैं वो प्रेम को लेकर के। व्यवसायी की स्थिति में पार्टनरशिप को लेकर के भी थोड़ा मन परेशान रहने का संकेत है। फालतू खर्चे, सर दर्द, नेत्र पीड़ा, भयग्रस्त रखेगा और व्यापारी की स्थिति आमदनी चलती रहेगी लेकिन वो बोध नहीं होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- सुदूर क्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं। बहुत प्रतीक्षित यात्रा और बहुत प्रतीक्षित आमदनी मिलेगी लेकिन मन ठीक नहीं रहेगा। प्रेम को लेकर के थोड़ा सा झगड़ा-झंझट हो सकता है। संतान को ऐसा लगेगा कि विमुख हो रही है संतान, होगा कुछ नहीं। सब कुछ अच्छा के बावजूद भी थोड़ा मन परेशान रहेगा। व्यवसायी की स्थिति अचानक लाभ में भी तब्दील हो जाएगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- यात्रा से कष्ट रहेगा इसलिए यात्रा मत करिए। धर्म में अतिवादी मत बनिए। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा और इस समय थोड़ा सा मान-सम्मान पे भी ध्यान रखिएगा। प्रेम संतान की स्थिति बड़ी अच्छी रहेगी, व्यापार भी लगभग अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- निवेश के लिए समय अनुकूल बताया गया है। वास्तविक निवेश करने से पहले जोखिम, अवधि और आर्थिक क्षमता जरूर जांचें। घर में बदलाव या सुधार से जुड़े मामलों पर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। मनोरंजन में भी समय बीतेगा। सलाह से परिवार के किसी सदस्य की परेशानी दूर हो सकती है। परिवार के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना भी बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ सकता है। किस्मत का सहयोग मिलने से कुछ परिस्थितियां पक्ष में रहेंगी। खास लोगों से मुलाकात उपयोगी साबित हो सकती है। अच्छी बातचीत और समझदारी से कई रुकावटों को पार कर पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर और परिवार के लोगों के लिए समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- अपनी पसंद का कोई काम करके खुशी महसूस करेंगे। बच्चे की किसी परेशानी को सुलझाने में भूमिका मददगार रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से जुड़ी योजना सफल हो सकती है। लंबे समय से इससे जुड़ी बातचीत चल रही है तो आज मामला आगे बढ़ सकता है। अंतिम फैसला करने से पहले दस्तावेज और शर्तें अच्छी तरह जांच लें। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर का माहौल शांत रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- अपनी सोच, व्यक्तित्व और काम करने के तरीके में बदलाव की जो योजना बनाई है, उसे अब लागू करने का समय है। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क मजबूत हो सकते हैं। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी लंबे समय से चल रही उम्मीद को लेकर सकारात्मक स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- विरोधियों की कोशिशें काम को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएंगी। दिन का काफी समय परिवार के कामों में बीत सकता है। घर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। सम्मान भी बढ़ सकता है। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक मामलों में बात को महत्व दिया जाएगा। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- कोई निजी और महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से उपयोगी लोगों से संपर्क बढ़ेगा। अनुभवी और सकारात्मक लोगों के साथ रहने से सोच में नया बदलाव आएगा। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। घर में नन्हे मेहमान के आने से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- सामाजिक और सोसाइटी से जुड़े कामों में भाग लेने से पहचान और सम्मान बढ़ सकता है। पढ़ाई और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी और मानसिक शांति मिलेगी। बच्चों की व्यवस्थित दिनचर्या और जिम्मेदार व्यवहार से भी संतोष रहेगा। लोगों के बीच भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। किसी उलझन में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- पैसों के मामले में अचानक फायदा होने से खुशी मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। इससे सोच शांत और सकारात्मक रहेगी। काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो परिस्थितियों का अच्छा फायदा मिल सकता है। किसी आर्थिक मामले में उम्मीद से बेहतर नतीजा मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- दिन का काफी समय सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बीत सकता है। काम की तारीफ भी होगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों से संबंध बेहतर होंगे। पैसों से जुड़ी चल रही किसी परेशानी का समाधान किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की मदद से हो सकता है। इससे आर्थिक तनाव कुछ कम होगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। युवा अपने प्रेम संबंध को लेकर गंभीर हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-01 सितंबर 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - भाद्रपद।
पक्ष - कृष्ण।
तिथि: चतुर्थी प्रातः 07:41 बजे तक उपरांत पंचमी रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्विनी नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:42 बजे तक उपरांत भरणी रहेगा।
योग: वृद्धि रात्रि 11:39 बजे तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:54 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:58 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:39 बजे।
राहूकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: नाग पंचम, गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: अर्द्धरात्रि 02:42 बजे पर समाप्त।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।