ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश,  पुलिस में शिकायत

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक महिला ने कथित तौर पर नशे की हालत में बदसलूकी की। उन पर हमला करने की भी कोशिश की गई।

Oct 13, 2026 - 21:50
 0
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश,  पुलिस में शिकायत

 
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक महिला ने कथित तौर पर नशे की हालत में बदसलूकी की। उन पर हमला करने की भी कोशिश की गई। ममता बनर्जी कालीघाट के दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं थीं। इस दौरान का यह घटनाक्रम है। अब इस मामले में एआईसीसी की सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। 

बेलेघाटा के विधायक और ममता के करीबी कुणाल घोष ने कहा है कि ममता दी जब चल रही थीं, तो यह महिला उनके सामने गिर गई। उन्हें अपशब्द कहने लगी। उसके पास चाकू भी था। उसने उनके पैर पर वार करने की कोशिश की। यह सब पहले से तय लग रहा है।

टेलीग्राफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा सांसद सेन ने अपनी शिकायत में कहा है कि महिला ने खुद को एक पूर्व मुख्यमंत्री की भतीजी बताया था। सेन ने कहा है कि इस हमले से सवाल उठता है कि पूर्व मुख्यमंत्री को मिली जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में सेंध कैसे लगी?

उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ तस्वीरें सौंपी गई है। वह अपशब्द कह रही थी। नशे की हालत में ममता बनर्जी के पास हिंसक तरीके से जाने की कोशिश कर रही थी। यहां तक की बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क पर लेट गई। यह चिंता की बात है। हमलावर जैसा कोई व्यक्ति जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा पाने वाले व्यक्ति के गेट तक पहुंच सकता है। इससे किसी बड़ी साजिश की आशंका पैदा होती है।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री कल रात दिल्ली से लौटी थीं। जहां उन्होंने वीकेंड पर इंडिया ब्लॉक के मेंबर्स से मुलाकात की थी। एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ और सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।