71 करोड़ की नकली दवाएं सीज, मगर हाईकोर्ट स्टे से ध्वस्त हुई पूरी कार्रवाई

नकली दवा कारोबार पर लगाम कसने की ड्रग विभाग और एसटीएफ की कार्रवाई एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 22 अगस्त को पुडुचेरी और चेन्नई से मिली सूचना पर आगरा और लखनऊ में न्यू बाबा फार्मा व पार्वती ट्रेडर्स पर छापेमारी हुई थी। इस दौरान विभाग ने 71 करोड़ की दवाओं को सीज किया और आगरा को सिंडिकेट का हॉटस्पॉट घोषित किया था।

Sep 25, 2025 - 14:19
 0
71 करोड़ की नकली दवाएं सीज, मगर हाईकोर्ट स्टे से ध्वस्त हुई  पूरी कार्रवाई
फाइल फोटो।

आगरा। नकली दवा कारोबार पर लगाम कसने की ड्रग विभाग और एसटीएफ की कार्रवाई एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 22 अगस्त को पुडुचेरी और चेन्नई से मिली सूचना पर आगरा और लखनऊ में न्यू बाबा फार्मा व पार्वती ट्रेडर्स पर छापेमारी हुई थी। इस दौरान विभाग ने 71 करोड़ की दवाओं को सीज किया और आगरा को सिंडिकेट का हॉटस्पॉट घोषित किया था।

कार्रवाई के बाद कोतवाली और एमएम गेट थानों में चार एफआईआर दर्ज की गईं। कई नामजद दवा व्यापारी फरार हो गए। विभाग ने दावा किया था कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे, लेकिन आरोपी विक्की कुमार और सुभाष कुमार हाईकोर्ट से अरेस्टिंग स्टे लेकर विभाग की पूरी कार्रवाई को धता बता गए।

हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद अब विभाग की कार्रवाई पर ही सवाल उठने लगे हैं। फरार व्यापारियों को पकड़ने का दावा करने वाला विभाग अब हाथ मलता रह गया है और नकली दवा सिंडिकेट की जांच ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है।