खंदौली डकैती के पांच आरोपियों से सुबह सुबह पुलिस की मुठभेड़, पांचों को गोली लगी, सभी गिरफ्त में
आगरा। आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच थाना खंदौली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पांच बदमाश घायल हो गए। पांचों को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुखबिर की सूचना पर डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने बदमाशों की खंदौली इंटरचेंज से मूलूपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर ली। अपने को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फ़ायरिंग की, जिसमें पांच बदमाश घायल हो गए।
डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि पांचो बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इन बदमाशों ने पिछले दिनों थाना खंदौली क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश शाहरुख, सलमान, शाहिद, चमन खान और लाल मोहम्मद के कब्जे से पांच अवैध तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, मोबाइल, ज्वेलरी और नगदी बरामद की गई है।