आगरा में दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति के चुनावः विनय अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बने

आगरा। लोहामंडी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में मंगलवार को जटपुरा स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़ी दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति के चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से विनय अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया।

Sep 2, 2025 - 19:56
 0
आगरा में दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति के चुनावः विनय अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बने
दशहरा शोभायात्रा समिति के चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष विनय अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी। 

चुनाव अधिकारी रामदास कटारा, संरक्षक महेंद्र खंडेलवाल, पूर्व पार्षद हेमा वर्मा और विनोद अग्रवाल की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी रही। इसमें तरुण सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, राजपाल यादव महामंत्री, संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष, पार्षद हेमंत प्रजापति शोभायात्रा संयोजक बने।

पार्षद शरद चौहान, डॉ. अमित पटेल, पार्षद विक्रांत सिंह, विनोद कुमार अग्रवाल और टीटू पंडित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामदास कटारा सर्व व्यवस्था प्रमुख, पूर्व पार्षद प्रेम वर्मा महिला अध्यक्ष, गणेश बंसल और संतोष अग्रवाल उपाध्यक्ष, अंबुज अग्रवाल सह-कोषाध्यक्ष, शिवम मिश्रा मंत्री तथा मोनी पारीक मीडिया प्रभारी निर्विरोध चुने गए।

इस अवसर पर प्रियाकांत बंसल, ब्रजेश कुमार, लवेश जैन, गौरव लोधी, राजकुमार धाकड़, रविंद्र दक्ष, रोहित शर्मा, पंकज कुमार, हिमांशु यादव, सुमित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor