आगरा कॊलेज में पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई, सेवा और समर्पण को किया गया नमन

आगरा। आगरा कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में शुक्रवार को एक गरिमापूर्ण समारोह में कॊलेज के पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने उनकी दशकों की शैक्षणिक सेवा को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jul 25, 2025 - 20:02
 0
आगरा कॊलेज में पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई, सेवा और समर्पण को किया गया नमन
रसायन विज्ञान विभाग में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ आगरा कॉलेज के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकगण।

सेवानिवृत्त हो रहे प्रो. क्षमा चतुर्वेदी, प्रो. केडी मिश्रा, प्रो. वंदना द्विवेदी, प्रो. मनोज शर्मा एवं प्रो. मीरा शर्मा को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. संचिता सिंह ने स्वागत भाषण में सभी शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में प्रो. कल्पना चतुर्वेदी, डॉ. सौवीर खिरवार, प्रो. विपिन सिंह, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. विनीता गुप्ता, प्रो. स्मिता चतुर्वेदी, प्रो. मनोज रावत, प्रो. एस.सी. गोयल, प्रो. अमित अग्रवाल सहित अनेक शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए।

प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, प्रो. संजय राय, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. अवधेश जौहरी, प्रो. महेंद्र यादव, प्रो. अमित चौधरी, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. चेतन गौतम, डॉ. हृदेश कुमार, डॉ. सपना तोमर, गौरव प्रकाश, जावेद अहमद एवं निधि जौहरी सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे एवं सभी ने माला पहनाकर सेवानिवृत्त शिक्षकों का अभिनंदन किया।

इस भावपूर्ण अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने माला पहनाकर अपने वरिष्ठजनों को ससम्मान विदाई दी। समारोह सौहार्द और स्मृतियों से भरा हुआ रहा।

SP_Singh AURGURU Editor