नन्हे कदम, बड़े सपने: द पॉलीकिड्स में प्रथम वार्षिक खेल महोत्सव 2025 का उल्लासपूर्ण आयोजन
आगरा। दयालबाग स्थित द पॉलीकिड्स स्कूल में किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए प्रथम वार्षिक खेल महोत्सव 2025 का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों, तालियों की गूंज और बच्चों की खिलखिलाहट से विद्यालय परिसर जीवंत हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नन्हे प्रतिभागियों द्वारा आत्मविश्वास, ऊर्जा और अनुशासन के साथ खेलों में भागीदारी को सराहनीय बताया और विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।
विद्यालय की निदेशक रश्मि अग्रवाल ने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता, फ्रॉग रेस, सैक रेस, क्रॉलिंग रेस, मशाल परेड, नृत्य प्रस्तुति और क्रो रेस जैसी रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सैक रेस (अभिभावक वर्ग) में प्रथम स्थान सबद स्वरूप, भोपाल सिंह चाहर, मनजीत सिंह, राजकुमार त्यागी ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान सरकार सरन, आकाश को मिला। क्रॉलिंग रेस (अभिभावक वर्ग) में प्रथम दर्शन दयाल, द्वितीय राहुल शाक्य और तृतीय सरकार सरन रहे।
क्रो रेस में प्रथम स्थान काव्या राठौर, मानसी राजपूत, वादन्या सिंह, आद्विक अग्रवाल, आयांश शाक्य, हर्षिका माथुर ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। द्वितीय स्थान भाविक बघेल, भूमिका बघेल, पार्थ गुप्ता, ओजस्वी, देवायु, यथार्थ सिन्हा और तृतीय स्थान लक्ष्य चौधरी, माईशा सिंह, जैकब, सार को मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दीर्घा सूद ने अपने संबोधन में बच्चों को खेलों के माध्यम से शारीरिक-मानसिक रूप से सशक्त बनने, सक्रिय रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था काजोल बंसल एवं स्नेहा कुमारी ने सुचारु रूप से संभाली।
Top of Form