उत्तरी साइप्रस के पास बड़ा हादसा, 270 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, हताहतों का अभी पता नहीं

नॉर्थ साइप्रस में तट से कुछ दूर अचानक से एक नाव पलट गई। इसपर करीबन 270 लोग शामिल बताए गए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।  

Aug 30, 2026 - 18:12
 0
 उत्तरी साइप्रस के पास बड़ा हादसा, 270 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, हताहतों का अभी पता नहीं


 
निकोसिया। नॉर्थ साइप्रस के तट से निकलने के कुछ देर बाद रविवार दोपहर को एक 270 लोगों को ले जा रही पैसेंजर फेरी पलट गई। रॉयटर्स ने तुर्की साइप्रस की मीडिया के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि अभी यह जानकारी नहीं पता चल सकी है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

एसोसिएट प्रेस की मानें तो कैटामरन स्टाइल वाली यह फेरी जातीय रूप से बंटे साइप्रस के अलग हुए उत्तरी हिस्से में स्थित कायरिनिया बंदरगाह से मेर्सिन प्रांत के तुर्की बंदरगाह तासुकु जा रही थी। स्थानीय किब्रिस अखबार की मानें तो तट से लगभग चार मील दूर फेरी में पानी भरने लगा था। अखबार ने जानकारी दी कि घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई थीं। 

इधर एएफपी ने बताया कि उत्तरी साइप्रस के तुर्की (जो बंटे हुए साइप्रस द्वीप के उत्तरी एक तिहाई हिस्से का प्रशासन संभालता है) के हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।