आगरा कॉलेज में बीएससी बायोटेक प्रथम वर्ष की मेरिट सूची जारी, 23 जून को होगी काउंसलिंग

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा ने बीएससी बायोटेक (प्रथम वर्ष) सत्र 2025–26 में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। यह घोषणा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम द्वारा शनिवार, 21 जून को की गई। चयनित छात्रों के लिए काउंसलिंग एवं दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया सोमवार, 23 जून 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया कॉलेज परिसर स्थित बायोटेक विभाग में सम्पन्न होगी।

Jun 21, 2025 - 18:31
 0
आगरा कॉलेज में बीएससी बायोटेक प्रथम वर्ष की मेरिट सूची जारी, 23 जून को होगी काउंसलिंग

प्रो. गौतम ने जानकारी दी कि मेरिट सूची इंटरमीडिएट के शत-प्रतिशत अंकों और विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित वेटेज अंकों के आधार पर तैयार की गई है। सभी श्रेणियों  के छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित तिथि पर दस्तावेज़ों के साथ पहुंचना अनिवार्य है।

छात्रों को लाने होंगे ये दस्तावेज़

हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की मूल अंकतालिकाएं।

ट्रांसफर सर्टिफिकेट और चरित्र प्रमाण पत्र।

-425 रुपये की ऑनलाइन आवेदन रसीद।

-दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

-यदि लागू हो तो कोई अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र।

कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि छात्र निर्धारित समय का पालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करें ताकि शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित हो सके।

SP_Singh AURGURU Editor