ऑटो में आए बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना, बेहोशी की हालत में खंडहर आवास में फेंका

आगरा। आगरा के थाना सदर क्षेत्र के आगरा कैंट इलाके में नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इटावा निवासी एक वैवाहिक युवती को रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घायल और मूर्छित अवस्था में रेलवे के खंडहरनुमा आवास में पड़ा पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

Nov 17, 2025 - 13:24
 0
ऑटो में आए बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना, बेहोशी की हालत में खंडहर आवास में फेंका
इमेज फोटो

आगरा। आगरा के थाना सदर क्षेत्र के आगरा कैंट इलाके  में नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इटावा निवासी एक वैवाहिक युवती को रविवार की  देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घायल और मूर्छित अवस्था में रेलवे के खंडहरनुमा आवास में पड़ा पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग के एक ऑटो में दो लोग युवती को लाए थे, जिन्हें संदिग्ध अवस्था में वहां छोड़कर जाते देखा गया। पुलिस को मौके से युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त अवस्था में मिले, जबकि उसके सिर पर चोट के निशान भी पाए गए। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा कि वास्तविकता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी  कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि सफेद ऑटो और आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही युवती के होश में आने के बाद उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामला गंभीर धाराओं में दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।