प्रेम संबंध के नाम पर विश्वासघात, नर्सिंग छात्रा का आरोप, साथी छात्र ने बनाए निजी वीडियो, फोटो

आगरा। आगरा के थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र से एक नर्सिंग छात्रा से जुड़ा गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने अपने ही नर्सिंग कॉलेज के एक साथी छात्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन इसी रिश्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने धोखे से उसके निजी वीडियो और फोटो तैयार कर लिए।

Jan 9, 2026 - 22:34
 0
प्रेम संबंध के नाम पर विश्वासघात, नर्सिंग छात्रा का आरोप, साथी छात्र ने बनाए निजी वीडियो, फोटो
इमेज फोटो

आगरा। आगरा के थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र से एक नर्सिंग छात्रा से जुड़ा गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने अपने ही नर्सिंग कॉलेज के एक साथी छात्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन इसी रिश्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने धोखे से उसके निजी वीडियो और फोटो तैयार कर लिए।

पीड़िता के अनुसार, जब दोनों के बीच संबंधों में खटास आई तो आरोपी छात्र ने इन निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने ये आपत्तिजनक सामग्री छात्रा के भाई को भेज दी, जिससे छात्रा को मानसिक आघात पहुंचा और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस लगी।

इतना ही नहीं, पीड़ित छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे लगातार वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिससे वह भय और तनाव में आ गई। मजबूर होकर छात्रा ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी।

थाना मदन मोहन गेट पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं की निजता और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है और उसे हर संभव कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है।