आपके सितारेः मंगलवार 04 अगस्त 2026 का राशिफल और बुधवार, 05 अगस्त 2026 का पंचांग
05 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- पिता या घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिल सकता है। भाई बहन के साथ बातचीत मधुर रहेगी और छोटी यात्रा संभव है। मन में हल्की बेचैनी और अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति रहेगी, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है। करियर में मेहनत करेंगे, तो असर धीरे धीरे दिखेगा, जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में रचनात्मक पहल फायदेमंद रहेगी और साथी से अच्छी बातचीत होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल - भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- भाई-बहन और आसपास के लोगों से बातचीत का सिलसिला बढ़ेगा। बस इतना ध्यान रखें कि बात सोच-समझकर रखें। पैसों और बोलने के मामले में जरा सतर्क रहने की जरूरत है, संयम से बात करेंगे तो गलतफहमी की गुंजाइश नहीं बचेगी। करियर की बात करें तो स्थिरता बनी रहेगी और साथ में नए मौके भी दिख सकते हैं, वरिष्ठों का साथ मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी - भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- पैसे और घर-परिवार के मोर्चे पर सब कुछ ठीक-ठाक चलेगा, बस बात करते वक्त जुबान पर लगाम रहे। भाग्य का साथ मिलेगा, खासकर लंबी यात्रा या ऐसे किसी विषय में माहौल सकारात्मक बना रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, प्रेम के मामले में इसे टालना ठीक नहीं होगा। सेहत की बात करें, तो सिरदर्द या हल्का तनाव घेर सकता है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी - भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- भाग्य का साथ मिलेगा और गुरुजनों का आशीर्वाद भी मिलेगा। धार्मिक कामों में मन खुद-ब-खुद लगने लगेगा। खर्च कुछ बढ़ सकता है, नींद भी कम हो सकती है। लिहाजा, दिनचर्या को थोड़ा व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। भाई-बहन से बातचीत में सुकून मिलेगा। किसी दस्तावेजी काम में जरा सतर्क रहें। करियर में मेहनत का नतीजा फौरन नहीं दिखेगा, धैर्य बनाए रखना ही सही रहेगा। प्रेम जीवन में बातचीत का सिलसिला बेहतर होता जाएगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा - भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- लंबे समय से रुके हुए कार्य किसी मित्र की सहायता से पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और आय में बढ़ोतरी हो सकती है। कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को नौकरी या इंटर्नशिप के प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जो पुरानी यादों को ताजा करेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल - भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- व्यापार में कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है, जिससे धन लाभ होगा। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार के बीच सामंजस्य और प्रेम बनाए रखने में भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मनोरंजन और घूमने-फिरने पर खर्च हो सकता है, लेकिन इससे मानसिक संतोष मिलेगा। शाम का समय बच्चों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। काम का दबाव अधिक रहने से थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा - भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- रुचि नए कार्यों में बढ़ेगी और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होने की संभावना है, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा तथा वरिष्ठ अधिकारी काम की सराहना कर सकते हैं। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर - भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर करें, सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतना आवश्यक है और बाहर का भोजन करने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी तथा प्रेमी के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वकालत और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी - भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- अधिकांश कार्य समय पर पूरे होंगे और मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। घर का सकारात्मक वातावरण मन को प्रसन्न रखेगा और बच्चों का पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन संतोष देगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक रवैये से अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं और सम्मान या उपहार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला - भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से पहले उसकी स्पष्ट योजना बनाएं, इससे सफलता की संभावना बढ़ेगी। भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तथा तला-भुना भोजन खाने से बचें। परिवार के सदस्यों की जरूरतों और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- धूमल - भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और वे अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। बातचीत करते समय शब्दों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई - भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा, छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नियमित योग व ध्यान करने से ऊर्जा तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी - भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-05 अगस्त 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - श्रावण।
पक्ष - कृष्ण।
तिथि: सप्तमी रात्रि 08:42 बजे तक, उपरांत अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र रात्रि 09:18 बजे तक, उपरांत भरणी रहेगा।
योगः शूल शाम 05:28 बजे तक, उपरांत गण्ड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:45 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:03 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: कालाष्टमी, मासिक कृष्णजन्माष्टमी, गण्ड मूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: रात्रि 09:18 बजे पर समाप्त।
भद्राः प्रातः 09:26 बजे तक।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।