आपके सितारेः 28 फरवरी 2025 का राशिफल
28 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 मार्च, 2025 का पंचांग भी।

मेष:- स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-8
वृषभ:- आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-2
मिथुन:- स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने किसी के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है, संभलकर रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पार्नटर के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक-4
सिंह:- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-6
कन्या:- व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं समझदारी से काम लें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-3
तुला:- कोई नया मकान या जमीन खरीद सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से आप दूर ही रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-7
वृश्चिक:- कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1
धनु:- वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-3
मकर:- किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक-11
कुम्भ:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9
मीन:- किसी परिवारिक समस्या से निजात मिलेगी। आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-7
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
01 मार्च 2025 का पंचांग
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वितीया अर्धरात्रि 12:09 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रात: 11:22 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः साध्य योग शाम 04:25 बजे तक, तत्पश्चात शुभ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:09 से 12:55 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्करयोग।
सूर्योदयः प्रातः 6:42 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:20 बजे।
राहुकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: फुलेरा दौज,रामकृष्ण परमहंस जयंती, चंद्र दर्शन।
भद्राः कोई नहीं।
पंचकः है।
मूल: नहीं है।
दिशा शूल: पूर्व दिशा में