आपके सितारेः रविवार, 06 जुलाई 2025 का राशिफल
06 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष:
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना होगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज न किया जाए, अन्यथा आगे समस्या बढ़ सकती है। किसी वजह से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। भावुक होकर कोई भी निर्णय न लिया जाए। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ:
किसी मित्र से समस्याएं थीं तो वे दूर होंगी, रिश्तों में सुधार होगा। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण हो सकती है, वाहन सुख का योग है। धन में वृद्धि से प्रसन्नता होगी। लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचा जाए, धोखा मिल सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन:
आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित रखने के लिए बजट बनाकर कार्य करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। भाइयों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है। व्यवसाय में कमाई में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
कर्क:
कामकाज और पारिवारिक जीवन में उन्नति और प्रसन्नता मिलेगी। किसी रुके कार्य में प्रगति होगी, विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। किसी की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। अन्य स्रोत से भी कमाई संभव। मनपसंद भोजन मिलने से खुशी होगी।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह:
घरेलू मामलों में उलझन संभव। प्रॉपर्टी से संबंधित डील में लाभ के योग हैं, फिर भी सभी पक्षों की जांच करना उचित रहेगा। कोई करीबी अतिथि बनकर आ सकता है, जिससे चहल-पहल बनी रहेगी। नया कार्य शुरू करने का उत्साह रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या:
करियर संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में कमाई बढ़ेगी। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। भूमि खरीदने का योग बन रहा है।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
तुला:
परिवार में पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे, आपसी सामंजस्य से प्रसन्नता मिलेगी। महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठों की सलाह की आवश्यकता हो सकती है। निकट संबंधी से सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन संभव। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहेगा।
भाग्यशाली रंग: जरिम, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक:
कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन रहेगा, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा, किसी की बातों में आकर निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है। सभी पक्षों को समझकर ही निर्णय लिया जाए। पिता या चाचा से सहयोग संभव। व्यवसाय में तकनीकी समस्या से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
धनु:
दूर रहने वाले परिजन से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। लेन-देन में सतर्कता आवश्यक। वाणी और व्यवहार से कार्य सिद्धि संभव। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3
मकर:
कोई कार्य बनते-बनते अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद संभव। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की इच्छा पूर्ण हो सकती है। व्यवसाय में लाभ के लिए नई योजना पर कार्य संभव है, जिससे लाभ मिलेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8
कुम्भ:
वरिष्ठजनों से सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य में परेशानी संभव, खानपान पर ध्यान देना आवश्यक, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दिन खर्चीला हो सकता है, पारिवारिक आवश्यकताओं पर खर्च संभव।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7
मीन:
नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर योजना और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। पुरानी गलती से सबक मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
Bottom of Form
-07 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वादशी रात्रि 11:10 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र रात्रि 01:11 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः शुभ रात्रि 10:03 बजे तक, तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:31 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: देवशयनी एकादशी पारण,वासुदेव द्वादशी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः प्रात: 10:15 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: रात्रि 01:11 बजे से प्रारम्भ।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।