एशिया कप हाकी में पाकिस्तान की भागीदारी मुश्किल

पटना। हॉकी एशिया कप बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से 7 सितंबर के बीच खेला जाएगा। मेजबान भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, ओमान और चीनी ताइपे को इसमें भाग लेना है। ये अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड कप का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी है।

May 15, 2025 - 22:03
 0
एशिया कप हाकी में पाकिस्तान की भागीदारी मुश्किल


  
भारत- पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के चलते इस साल हीरो एशिया कप हॉकी में पाकिस्तान का भाग लेना मुश्किल लग रहा है। हॉकी इंडिया सरकार के परामर्श का इंतजार कर रहा है। एशिया कप बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से 7 सितंबर के बीच खेला जाएगा। मेजबान भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, ओमान और चीनी ताइपे को इसमें भाग लेना है। ये अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड कप का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी है। 
 
हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन हम सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे जैसा पहले भी होता आया है। उन्होंने कहा कि, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पहलगाम में क्रूर आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद अभी कुछ कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि, अभी टूर्नामेंट में 3 महीने का समय है, लेकिन हम सरकार की सलाह का पालन करेंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है।