आगरा कॉलेज में रसायन विज्ञान व ड्राइंग विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम द्वारा जारी सूचना के अनुसार कॉलेज में विभिन्न सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित की जाएंगी।

Apr 30, 2025 - 18:00
 0
आगरा कॉलेज में रसायन विज्ञान व ड्राइंग विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

रसायन विज्ञान विभाग

बीएससी द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर तथा एमएससी अष्टम एवं दशम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 मई से 23 मई 2025 तक संपन्न कराई जाएंगी। इन्हीं तिथियों के मध्य बीएससी षष्ठम एवं एमएससी अष्टम व दशम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रोजेक्ट परीक्षाएं भी आयोजित होंगी।

विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक सामग्री सहित परीक्षा में उपस्थित हों।

ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग

बीए द्वितीय सेमेस्टर (मेजर) के विद्यार्थियों की द ड्राइंग एंड स्केचिंग ऒफ ह्यूमन बॊडी विषय पर प्रायोगिक परीक्षा सोमवार, 5 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।

सभी छात्र-छात्राओं को आंतरिक मूल्यांकन हेतु तैयार की गई 10 कार्यों वाली फाइल साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।