गुरु गोविंद सिंह के शहजादों को नमन करने के लिए आगरा में 23 को बनेगी बच्चों की श्रृंखला

आगरा। आगामी 23 दिसंबर सिखों के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों को बच्चों की श्रृंखला बनाकर नमन किया जाएगा। पंजाबी विरासत हर साल एमजी रोड पर स्कूली बच्चों की मानव श्रृंखला का आयोजन करती है। इस बार भी यह आयोजन होने जा रहा है। शहर के सभी प्रमुख स्कूलों के बच्चे इस श्रंखला के भागीदार होंगे।

Dec 7, 2024 - 14:44
Dec 7, 2024 - 14:52
 0
गुरु गोविंद सिंह के शहजादों को नमन करने के लिए आगरा में 23 को बनेगी बच्चों की श्रृंखला

-पंजाबी विरासत के इस आयोजन में भगवान टाकीज से धाकरान चौराहे तक बनने वाली श्रृंखला में शिरकत करेंगे स्कूली बच्चे, चार बच्चों को पुरस्कार भी मिलेगा

पंजाबी विरासत के महामंत्री बंटी ग्रोवर ने बताया कि 23 दिसंबर को एमजी रोड पर बनने वाली स्कूली बच्चों की श्रृंखला में अप्सा, नप्सा और अस्वा जैसी संस्थाओं से जुड़े स्कूलों के अलावा अन्य स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। यह वृहद श्रृंखला 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे से बनाई जाएगी।       

इस आयोजन में चारों साहिबजादों के नाम से समाज में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए चार बच्चों को पिछले साल की तरह सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक स्कूल को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।                                   

सिख, पंजाबी, खत्री, बहावलपुर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए चार बच्चों अथवा बच्चियों को चार साहिबजादों के नाम से चार अवार्ड भी दिए जाएंगे। समाज के सदस्य ऐसे बच्चे अथवा बच्चियां, जिन्हें वे इस अवार्ड के योग्य मानते हैं, उनका ब्यौरा उपलब्धियों सहित नीचे दिए गए नंबर पर 15 दिसंबर तक भेज दें। कमेटी द्वारा चयनित नाम ही अंतिम माने जाएंगे।

बच्चों का ब्यौरा इन नंबरों पर दें

बंटी ग्रोवर 9897220463, वीर महेंद्र पाल सिंह 9719611666, रानी आंटी 9997707615, अनिल वर्मा, 9837020178, सुनंदा अरोरा 9568393903, वंदना कक्कड़, 7248557488, गुरमीत सिंह सेठी 9837142644, चंद्र मोहन सचदेवा, 9837026388, कुसुम महाजन 81713952.

इसलिए बनती है आगरा में यह श्रृंखला

आगरा में एमजी रोड पर हर वर्ष दिसंबर माह गुरु गोविंद सिंह महाराज के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह 17 वर्ष, बाबा जुझार सिंह 14 वर्ष, बाबा जोरावर सिंह 9 वर्ष एवं बाबा फतेह सिंह 7 वर्ष) को नमन करने के लिए बच्चों की श्रृंखला बनाई जाती है। यह श्रंखला भगवान टाकीज चौराहे से धाकरान चौराहे तक बनती है।

साहिबजादों के बलिदान को करते हैं नमन

बच्चों की श्रृंखला बनाकर आगरावासी गुरु गोविंद सिंह जी चारों साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हैं। बता दें कि गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों बड़े पुत्र बाबा अजीत सिंह (17) और जुझार सिंह (14) ने चमकौर के किले की जंग में अपना बलिदान दिया था जबकि दोनों छोटे शहजादे बाबा जोरावर सिंह (नौ साल) और बाबा फतेह सिंह (सात) वर्ष को इस्लाम कबूल न करने पर सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब पंजाब) के किले में दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया था।  

केंद्र सरकार 26 दिसंबर को मनाती है बाल वीर दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चारों शहजादों के बलिदान को नमन करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा कर रखी है। पिछले साल केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के लाल किले पर वीर बाल दिवस मनाया गया था।

सीएम योगी के आवास पर भी वीर बाल दिवस का आयोजन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदिन्यनाथ के लखनऊ स्थित आवास पर भी वीर बाल दिवस मनाया जाता है। सीएम आवास पर होने वाला यह इकलौता कार्यक्रम है जो सरकारी स्तर पर मनाया जाता है। इस बार यूपी सरकार की ओर से बाल वीर दिवस पर 51 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

बच्चों को भेजने की अपील

पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डावर, अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा एडवोकेट, महामंत्री बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, चरनजीत थापर, सुनील मनचंदा, संरक्षक अशोक अरोरा ने सभी लोगों से 23 दिसंबर को बनने वाली मानव श्रंखला में अपने बच्चों को भेजने की अपील शहरवासियों से की है।

SP_Singh AURGURU Editor