दोस्त ने ही दोस्त को ही गोली मारी, आरोपी दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में चौकी सराय ख़्वाजा के अन्तर्गत 12 बीघा नरीपुरा में दोस्त ने दोस्त को ही गोली मार दी। गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एक्टिवा से दोनों दोस्त जा थे। गोली मारने का अभी कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। युवक को गोली लगने से वह नीचे गिर पड़ा। उसके गिरते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गोली लगने से घायल युवक को आनन फ़ानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी मयंक तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण किया और आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जाता है कि आरोपी पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।