पहलगाम में धर्म पूछकर की गई हत्याओं पर उबला आगरा, चारों दिशाओं से उठी प्रतिशोध की हुंकार
आगरा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष भारतीयों की हत्या ने देशभर में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। इस हमले के विरोध में आगरा में विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किये। आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी। भारत मां के निर्दोषों की हत्याओं खून का बदला खून से लेने की आवाजें भी गूंजीं।
-पाक समर्थित आतंकवाद के खिलाफ आगरा में आग, फूंके गये पुतले, लोगों ने मांगी निर्णायक कार्रवाई
अटल चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका
बुधवार को आगरा केंट स्थित अटल चौक पर भाजपा पार्षद राकेश कन्नौजिया के नेतृत्व में लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। भाजपा नेता गोविंद चाहर, डीपी राठौर और अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के जड़ से सफाए की मांग की और कहा कि अब खून खौल रहा है, कार्यवाही होनी चाहिए।
प्रदर्शन में डीपी राठौर, प्रमोद उपाध्याय, अनुपम पंडित, मनोज नागर, सुभाष शर्मा, रामकुमार, दिलीप कन्नौजिया, पूर्व पार्षद सुनील गोयल, नरेश कन्नौजिया, पवन तोमर, राजीव कुमार, राजेश खन्ना, बबलू कन्नौजिया, अखिलेश दुबे, हैप्पी बघेल सहित कई लोग शामिल रहे।
मोमबत्तियां जला कर दी श्रद्धांजलि
संस्कार भारती और रुद्राक्ष फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से शाहगंज स्थित भूतनाथ की बगीची में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। उपस्थितजनों ने भारत माता के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाईं और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने पहलगाम में कायराना आतंकी हमले की तीखी निंदा की।
कार्यक्रम में बबीता पाठक (संस्थापक, रुद्राक्ष फाउंडेशन), एस.एन. गर्ग (अध्यक्ष, पेंशनर्स एसोसिएशन), नन्द नन्दन गर्ग (प्रांतीय उपाध्यक्ष, संस्कार भारती) नीता गर्ग, रेखा अग्रवाल, नीनू गर्ग, आरती शर्मा, योग्यता शर्मा, जय अग्रवाल, ऊषा मित्तल, सीमा गोयल, उमा शर्मा, राखी वर्मा, गौरी उपाध्याय, ममता शर्मा, रजनी अग्रवाल, रवि मित्तल, अमित वशिष्ठ (RSS), पं. सत्यदेव शुक्ला, आशा शर्मा, श्वेता शर्मा, नम्रता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थी परिषद ने जताया विरोध
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खंदारी स्थित विवि परिसर में आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन किया गया। प्रांत सह मंत्री पुनीत कुमार, कार्य संयोजक आकाश शर्मा और अध्यक्ष नितिन दुबे ने कहा कि यह हमला मानवता पर सीधा हमला है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मानसिकता को जड़ से मिटाने की मांग की।
इस दौरान पुनीत कुमार (प्रांत सह मंत्री), आकाश शर्मा (प्रांत विश्वविद्यालय कार्य संयोजक), नितिन दुबे (विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष), गौरव यादव (महानगर संगठन मंत्री), मनमोहन सिंह, सुमित शर्मा, दीपक कश्यप, कुलदीप वर्मा, उमंग तिवारी, हर्ष चौधरी, गुलशन यादव, मनीष बघेल, देव कटारा, गोविंद वार्ष्णेय, दीक्षा चौधरी, पीयूष त्रिपाठी, प्रथम गोयल, रचित यादव, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
आगरा सर्राफा एसोसिएशन का मौन विरोध
आगरा सर्राफा एसोसिएशन ने फब्बारा स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और मोमबत्ती जलाकर कैन्डल मार्च किया। अध्यक्ष नितेश अग्रवाल और महामंत्री अशोक अग्रवाल ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अब आतंक की कहानी खत्म होनी चाहिए।
इस मौके पर विमल नयन फतेहपुरिया, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), संजय वर्मा, अंकुर गोयल, मयंक जैन, पंकज गर्ग, राजू मेहरा, सुनील वर्मा, मोहन सोनी, प्रदीप वर्मा, शिवा सोनी, घनश्याम वर्मा, योगेश मंत्री, राकेश मोहन, आशीष शर्मा, कन्हैया लाल गोयल, जय पुरसनानी, राजीव गुप्ता, महेश ग्वाला, वीरेन्द्र ग्रवाल, आशी अग्रवाल, मधु गोयल, देवेन्द्र गोयल, दिनेश अग्रवाल, गमेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सदर बाजार में निकाला गया कैंडल मार्च
पहलगाम में निहत्थे हिंदू पर्यटकों पर हमले के विरोध में आज सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पूरे सदर बाजार क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला। इसमें बाजार के सभी दुकानदार शामिल हुए। सभी में काफ़ी आक्रोश था। उन्होंने भारत सरकार से इस कायराना हमले का करारा जवाब देने की मांग की।
मार्च में अध्यक्ष भूषण कुमार, सचिव मयंक सौंधी, कोषाध्यक्ष संजीव अरोरा, जवाहर डावर, हिमांशु सचदेवा, भोले गुप्ता , अनिल शर्मा, गौरव गुप्ता, वकील ख़ान, निशांत सक्सैना, कुलदीप बंटी और शाकिर सहित सभी दुकानदार शामिल थे।