महाकुंभ प्रयागराज–2025 की उत्कृष्ट सेवा और बीएनएस के प्रभावी क्रियान्वयन पर आगरा पुलिस के अधिकारी सम्मानित

आगरा। महाकुंभ प्रयागराज–2025 के दौरान अनुकरणीय सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारीपूर्ण पुलिसिंग का प्रदर्शन करने वाले कमिश्नरेट आगरा के अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदत्त ‘महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र’ आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने चयनित अधिकारियों को प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान महाकुंभ जैसे विराट आयोजन में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान की मान्यता है।

Jan 21, 2026 - 21:05
 0
महाकुंभ प्रयागराज–2025 की उत्कृष्ट सेवा और बीएनएस के प्रभावी क्रियान्वयन पर आगरा पुलिस के अधिकारी सम्मानित
प्रयागराज महाकुंभ में उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रदस्त सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र आगरा के चार पुलिस अधिकारियों को सौंपकर सम्मानित करते पुलिस आयुक्त दीपक कुमार।

महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित अधिकारी

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार द्वारा जिन अधिकारियों को महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए, उनमें अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त, हरीपर्वत/लाइन्स महाडिक अक्षय संजय, सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता शेषमणि उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त, कार्यालय/यातायात रामप्रवेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त शमसाबाद अमीषा शामिल हैं।

इन अधिकारियों ने महाकुंभ के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा समन्वय और त्वरित कार्रवाई के जरिए पुलिसिंग की सशक्त मिसाल पेश की।

भारतीय न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रशस्ति

बीएनएस के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगरा के तीन पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते पुलिस आयुक्त दीपक कुमार।

इसी क्रम में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के उत्कृष्ट और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भी पुलिस आयुक्त दीपक कुमार द्वारा कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
सम्मानित होने वालों में पुलिस उपायुक्त नगर, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/कानून-व्यवस्था/साइबर क्राइम, एवं अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त, हरीपर्वत/लाइन्स शामिल हैं।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि ऐसे सम्मान बल के मनोबल को बढ़ाते हैं और जनसेवा, कानून के शासन तथा पेशेवर उत्कृष्टता की संस्कृति को और मजबूत करते हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि कमिश्नरेट आगरा आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करता रहेगा।

Bottom of Form

Top of Form

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor