आगरा की बबिता चौहान यूपी महिला आयोग की नई अध्यक्ष, अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष का पद

आगरा। यूपी की योगी सरकार ने आगरा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री बबिता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपर्णा यादव को आयोग में उपाध्यक्ष पद पर बैठाया गया है। इसके साथ ही चारू चौधरी सदस्य बनाई गई हैं।

Sep 3, 2024 - 21:17
Sep 3, 2024 - 21:21
 0
आगरा की बबिता चौहान यूपी महिला आयोग की नई अध्यक्ष, अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष का पद

श्रीमती बबिता चौहान एक दशक से भी ज्यादा समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। बीजेपी के महिला मोर्चा में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश महिला मोर्चा में उपाक्ष्यक्ष पद संभाल रही हैं। आपके पति जितेंद्र चौहान आगरा के प्रमुख समाजसेवियों में से एक हैं। जितेंद्र चौहान लायंस इंटरनेशनल में डायरेक्टर समेत कई अन्य पदों पर रह चुके हैं।

बबिता चौहान को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक एवं भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उनके बाग फरजाना, सिविल लाइंस स्थित निवास पर बधाई देने के लिए पहुंच गए पहुंच गए हैं।

महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाई गई अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू हैं। विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी पार्टी ने अब अपर्णा को महिला आयोग उपाध्यक्ष पद पर बैठाया है। 

महिला आयोग में सदस्य बनाई गई चारु चौधरी गोरखपुर की मूल निवासी हैं।