लखनऊ के आश्रय केंद्र में फूड प्वाइजनिंग से दर्जनों बच्चे बीमार, चार की मौत

लखनऊ। महानगर के बुद्धेश्वर (पारा) में स्थित निर्वाण आश्रय केंद्र में फूड प्वाइजनिंग की वजह से चार बालकों की मौत हो गई। फूल प्वाइजनिंग की वजह से केंद्र में लगभग तीन दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ी, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है। शेष का लोकबंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Mar 27, 2025 - 19:32
 0
लखनऊ के आश्रय केंद्र में फूड प्वाइजनिंग से दर्जनों बच्चे बीमार, चार की मौत


इस आश्रय केंद्र में मंदबुद्धि बच्चों को रखा जाता है। विगत दिवस अचानक से केंद्र में रहने वाले बच्चों, किशोरों की तबियत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। आनन-फानन में सभी बच्चों को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। 
जब यह खबर प्रशासन तक पहुंची तो हड़कम्प मच गया। शासन की प्रमुख सचिव लीना जौहरी, लखनऊ के मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी आदि अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। 
अस्पताल सूत्रों का कहना है कि सभी बीमार बच्चों में डायरिया पाया गया है। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि बच्चों को फूड प्वाइजनिंग किस वजह से हुई है। आश्रय केंद्र के पानी की भी जांच कराई जा रही है।