आगरा में फाइनेंस कर्मियों की सरेराह पिटाई, वीडियो वायरल

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में रोहता नहर के पास फाइनेंस कर्मी प्रवीण चौधरी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। लखनऊ नंबर की गाड़ी के चालक से अभद्रता और महिलाओं के साथ अभद्रता के आरोप को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान प्रवीण का साथी मौके से फरार हो गया।

Nov 28, 2026 - 17:33
 0
आगरा में फाइनेंस कर्मियों की सरेराह पिटाई, वीडियो वायरल
मारपीट करते युवक।

रोहता नहर के पास सेवला रोड पर हुई मारपीट, महिलाओं से अभद्रता के आरोप पर भड़के परिजन, पिटाई का वीडियो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर आया सामने

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र में फाइनेंस कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रोहता नहर के पास सेवला रोड पर हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फाइनेंस कर्मी प्रवीण चौधरी के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रवीण चौधरी अपने एक साथी के साथ रोहता चौराहे की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ नंबर की एक गाड़ी के चालक के साथ उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि फाइनेंस कर्मियों की ओर से गाड़ी चालक के साथ अभद्रता की गई थी। वहीं, महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगने पर गाड़ी सवार लोगों के परिवारीजन भड़क गए।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान प्रवीण चौधरी को निशाना बनाकर पीटा गया, जबकि उनका साथी मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रवीण पर पहले भी दर्ज होने की बात सामने आई

इस मामले में प्रवीण चौधरी को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पूर्व में भी लूट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। हालांकि, पुराने मुकदमे और मौजूदा विवाद के बीच संबंध को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल यह पूरा मामला थाना मलपुरा क्षेत्र के रोहता नहर के पास सेवला रोड का बताया जा रहा है। दो दिन पुरानी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मारपीट की वजह और दोनों पक्षों के आरोपों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।