कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को तीन साल की सजा, 10,500 रुपये जुर्माना

-संजीव शुक्ला- कन्नौज। छिबरामऊ थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने अभियुक्त रवि कुमार को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कारावास और 10,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। एडीजे/स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट, कन्नौज की अदालत ने यह फैसला सुनाया। यह मामला चिन्हित पॉक्सो प्रकरणों में शामिल था।

Nov 26, 2026 - 22:51
 0
कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को तीन साल की सजा, 10,500 रुपये जुर्माना

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने 8 जुलाई 2019 को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना छिबरामऊ में मुकदमा संख्या 484/2019 के तहत धारा 376, 504 और 506 भादवि तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना पूरी होने के बाद अभियुक्त रवि कुमार पुत्र फुलवारी लाल, निवासी भौंसे नगला, छिबरामऊ के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मामले में प्रभावी पैरवी की गई। कन्नौज पुलिस, अभियोजन पक्ष, मॉनीटरिंग सेल और कोर्ट पैरोकार के प्रयासों के बाद अदालत ने रवि कुमार को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

SP_Singh AURGURU Editor