आपके सितारेः शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 28 नवम्बर का पंचांग

27 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Nov 26, 2026 - 23:19
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 28 नवम्बर का पंचांग

मेष :- नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, कुछ नया काम भी शुरू किया जा सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में कामयाबी मिलने का योग है। जो लोग वाहन या घर के लिए लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कामयाबी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल|भाग्यशाली अंक-7

वृषभ :- नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो पाएगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल पाएगा। घर-परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी|भाग्यशाली अंक-4

मिथुन :- बुद्धि और व्यावहारिकता का फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरी में सम्मान बना रहेगा और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त हो पाएगा। सरकारी क्षेत्र के काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित खर्च का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा|भाग्यशाली अंक-3

कर्क :- कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ प्राप्त हो पाएगा। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों के लिए भी दिन लाभदायक होगा। सामाजिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान प्राप्त हो सकता है। सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा|भाग्यशाली अंक-2

सिंह :- कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखना चाहिए और जहां तक हो सके दूसरों के काम से दूरी बनाए रखनी चाहिए। सरकारी मामलों में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की जरूरत होगी। चतुर बुद्धि और कूटनीति से उलझन सुलझाने में सफलता मिलेगी। काम का संबंध विदेश से है तो लाभ का मौका मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी|भाग्यशाली अंक-9

कन्या :- शेयर-सट्टा से दूरी बनाए रखनी चाहिए। सेहत का ध्यान रखें, अपच और पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। बाहरी खानपान से बचना चाहिए। घर-परिवार में पिता और चाचा से लाभ और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ|भाग्यशाली अंक-8

तुला :- एक से अधिक स्रोत से लाभ प्राप्त हो पाएगा। नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा। सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। सुख-साधनों की प्राप्ति से खुशी होगी। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया काम भी शुरू किया जा सकता है।

भाग्यशाली रंग- सफेद|भाग्यशाली अंक-1

वृश्चिक :- कामकाज में संयम रखना होगा। नौकरी में दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आर्थिक लेनदेन में व्यवहारिक और सतर्क रहना होगा। साहसिक फैसले से लाभ भी मिल सकता है। माता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी|भाग्यशाली अंक-6

धनु :- कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। लाभदायक मौका मिलेगा। नौकरी में साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद भी की जा सकती है। घर की साज-सज्जा और व्यवस्था पर धन खर्च हो सकता है। किसी को दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला|भाग्यशाली अंक-9

मकर :- ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। राशि में विराजमान सूर्य सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता दिलाएंगे। नौकरी में रुचि का काम मिल सकता है। फैमिली बिजनेस में लाभ मिलेगा। नया काम और कारोबार शुरू करने की योजना बन सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला|भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ :- राजनीति से जुड़े जातकों को पद और सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रयासों का लाभ मिलेगा। करियर में लाभ का मौका मिलेगा, लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। सेहत का ध्यान रखें, वात जनित समस्या हो सकती है। घुटनों और पैरों में तकलीफ हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी|भाग्यशाली अंक-1

मीन :- करियर में उन्नति का मौका मिलेगा। अधिकारियों और वरिष्ठजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी एवं कानूनी मामलों में लाभ और सफलता का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी|भाग्यशाली अंक-2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-28नवंबर2026का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - मार्गशीर्ष

पक्ष – कृष्ण।

तिथिः पंचमी कल तड़के 03:56 बजे तक उपरांत षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशिः दिनरात मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पुनर्वसु नक्षत्र मध्याह्न 12:50 बजे तक उपरांत पुष्य नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल रात्रि 08:18 बजे तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:45 बजे से 12:27 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:47 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor