यूपी के नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार को झटका, हाईकोर्ट ने रद्द की विधायकी, रालोद प्रत्याशी को हराया था

बिजनौर जिले की नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने उनकी विधानसभा सदस्यता कर दी।  

Nov 26, 2026 - 20:57
 0
यूपी के नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार को झटका, हाईकोर्ट ने रद्द की विधायकी, रालोद प्रत्याशी को हराया था


इलाहाबाद। यूपी के बिजनौर जिले की नहटौर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओम कुमार को इलाहाबाद हाईकोर्ट गुरुवार को बड़ा झटका लगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक ओम कुमार की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है।

विधानसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद ओम कुमार की विधायकी चली गई है। 2022 में राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मुंशी राम को 258 वोटों से हराकर विधायक चुने गए थे। 2022 में मुंशी राम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल कर उनके निर्वाचन को चुनौती दी थी।
मुंशी राम द्वारा चुनाव याचिका में करप्ट प्रैक्टिस का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में अपनी इनकम छिपाई गई है। जस्टिस सलिल कुमार राय की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया है।

बीजेपी विधायक ओम कुमार के पास सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए कोर्ट ने 15 दिन की मोहलत दी है। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर बिजनौर की नहटौर सीट पर दोबारा इलेक्शन होगा। हालांकि आम विधानसभा चुनाव होने में 6 महीने से भी कम का समय है। इसलिए विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद भी उपचुनाव की संभावना नहीं है। याचिका में बीजेपी विधायक ओम कुमार और नौ अन्य लोगों को पक्षकार बनाया गया था।

अगर पिछले चुनाव परिणाम की बात करें तो बिजनौर सीट पर बीजेपी के ओम कुमार को 77935 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर RLD के मुंशीराम रहे थे। मुंशीराम को 77677 वोट मिले थे। ओम कुमार महज 258 वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे। कांटे की लड़ाई में ओम कुमार ने जीत तो हासिल कर ली थी, लेकिन मुंशी राम ने उसको चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी।

करीब साल बाद इस याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ओम कुमार की सदस्यता को रद्द कर दिया है। अब देखना होगा कि क्या ओम कुमार को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगेगा या वे विधायक बने रहेंगे।