पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से उत्तरी क्षेत्र में तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से तीन सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। पालीवाल पार्क-बजीरपुरा रोड का शिलान्यास योगेश दिवाकर, गिरीश विहार की सड़क का शिव शैलेंद्र शाक्य और माहौर बस्ती की सड़क का अमित बंसल ने किया।
आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। पालीवाल पार्क से बजीरपुरा जाने वाली रोड, कमला नगर कर्मयोगी स्थित गिरीश विहार की सड़क तथा नौबस्ता चूने की चक्की के पास माहौर बस्ती की सड़क के निर्माण कार्यों का अलग-अलग स्थानों पर शिलान्यास किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
पालीवाल पार्क से बजीरपुरा जाने वाली रोड का शिलान्यास दयालबाग मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर ने किया। इसी क्रम में कमला नगर कर्मयोगी स्थित गिरीश विहार की सड़क का शिलान्यास बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र शाक्य ने किया।
वहीं, नौबस्ता चूने की चक्की के पास माहौर बस्ती की सड़क का शिलान्यास गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष अमित बंसल ने किया। तीनों सड़क निर्माण कार्य उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज गुप्ता, पार्षद ऋषभ गुप्ता, अमित पटेल, निरंजन सिंह कैम, मंडल महामंत्री सौरभ लम्बरदार, मनोज गुप्ता, राजेश सूर्यवंशी, देवेंद्र चौहान तथा प्रमुख समाजसेवी संजय वर्मा (पोला भाई) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अरविंद गर्ग, सौरभ लम्बरदार, अनंत उपाध्याय, मनोज गर्ग, भानु मंगलानी, कालू बघेल, रवि जैन, नितिन गुप्ता, सोनू परिहार, संजीव कुशवाहा, सतीश बघेल, काकू भाई, सनी शर्मा, वरुण, चेतन, रोहित सूर्यवंशी, प्रदीप बघेल, सूरज वर्मा, श्याम सिकरवार, ओमवीर गुप्ता, जैमी वर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दुर्गेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अंकुर जैन, हीरालाल अग्रवाल, इरफान कुरैशी, पूर्व पार्षद ईश्वर पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, कैलाश माहौर, मोहित सागर, बालकिशन तोमर और नितेश शिवहरे आदि उपस्थित रहे।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों में उत्साह है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में सुधार आएगा।