शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: जीजा–साले की मौत, मासूम गंभीर घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल से वापस घर आ रहे बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिक घायल हो गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

Nov 28, 2025 - 15:09
 0
शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: जीजा–साले की मौत, मासूम गंभीर घायल
इमेज फोटो

राजीव शर्मा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल से वापस घर आ रहे बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।  हादसे में जीजा साले की घटनास्थल  पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिक घायल हो गया है।  पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना सिधौली अंतर्गत रहने वाले रिंकू  अपने रिश्ते के सालों को रेलवे स्टेशन से लेकर बृहस्पतिवार देर रात वापस घर लौट रहे थे,  तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते रिंकू (25) तथा नीतीश कुमार (12) की मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि हादसे में रिंकू का छोटा साला गुरुदेव (6) भी गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस ने सूचना पर तत्काल पहुंचकर घायल गुरुदेव को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं  पुलिस सीसीटीवी के जरिए अज्ञात वाहन की पहचान कर रही है।