विधान परिषद में आगरा बैराज, रिवर फ्रंट, ज्वेलरी हब और स्टेडियम के लिए विजय शिवहरे ने उठाई आवाज

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान मंडल के सत्र में प्रदेश मंत्री और आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे ने विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विज़न के तहत आगरा के समग्र विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे। उन्होंने आगरा को पर्यटन, उद्योग, खेल और सांस्कृतिक पहचान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए ठोस योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया।

Aug 14, 2025 - 21:58
 0
विधान परिषद में आगरा बैराज, रिवर फ्रंट, ज्वेलरी हब और स्टेडियम के लिए विजय शिवहरे ने उठाई आवाज
विधान परिषद में बोलते एमएलसी विजय शिवहरे।

बैराज और रिवर फ्रंट विकास

श्री शिवहरे ने यमुना नदी पर आधुनिक बैराज का निर्माण और रिवर फ्रंट के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका मानना है कि इससे पर्यटन बढ़ेगा, जल संरक्षण सुनिश्चित होगा और आगरा का आकर्षण बढ़ेगा, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक रुके।

यमुना सफाई अभियान चलाया जाए

विधायक श्री शिवहरे यमुना नदी की स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण हेतु ठोस कार्ययोजना लागू करने की मांग भी की। इसका उद्देश्य आगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखना और पर्यावरण को स्वस्थ बनाना है।

सिल्वर और इमिटेशन ज्वेलरी हब बने

विधान परिषद सदस्य ने आगरा को देश की प्रमुख सिल्वर और इमिटेशन ज्वेलरी मंडी बनाने के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेस्टिंग लैब स्थापित करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इससे कारीगरों और उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और वैश्विक बाजार तक पहुंच सुनिश्चित होगी।

इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण हो

श्री शिवहरे द्वारा आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलें और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अवसर प्रदान हो।

श्री शिवहरे ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से आगरा केवल पर्यटन में ही नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार और खेल के क्षेत्र में भी नई ऊँचाइयों को छू पाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तभी साकार होगा जब प्रत्येक शहर की विशेषताओं के अनुसार योजनाएं लागू हों।

SP_Singh AURGURU Editor