राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न दिलाने को जाट महासभा का बड़ा अभियान, हस्ताक्षरों से शुरू होगी मुहिम

आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा ने स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले मुरसान (हाथरस) नरेश राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग को लेकर बड़ा जन आंदोलन चलाने की घोषणा की है। महासभा ने इसके लिए युवा और महिला दोनों प्रकोष्ठों की संयुक्त अभियान कमेटी बनाकर विस्तृत हस्ताक्षर अभियान तथा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है।

Dec 2, 2025 - 19:28
 0
राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न दिलाने को जाट महासभा का बड़ा अभियान, हस्ताक्षरों से शुरू होगी मुहिम
राजा महेंद्र प्रताप।

जाट महासभा की बैठक में अभियान का खाका तैयार

मंगलवार को मानसिंह पैलेस, लखनपुर शास्त्रीपुरम, आगरा में आयोजित बैठक में निर्णय हुआ कि राजा महेंद्र प्रताप के राष्ट्रीय सम्मान की मांग के लिए व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

बैठक में युवा जाट महासभा के महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी और महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष वंदना सिंह को संयुक्त रूप से अभियान संयोजक नियुक्त किया गया।

नई कमेटी का गठन, पदाधिकारियों को मिली ज़िम्मेदारियां

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी (पूर्व विधायक) और जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर की सहमति से युवा व महिला जाट महासभा की कमेटियां गठित की गईं।

युवा जाट महासभा कमेटी में महामंत्री: रंजीत चाहर, धर्मेंद्र प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रितेश चाहर, उपाध्यक्ष: विनोद चौधरी, भूपेंद्र चौधरी (सनी), मनीष चौधरी, राहुल जूरैल और महानगर मंत्री: लवकेश चौधरी, मानवेन्द्र चौधरी नियुक्त किये गये।

महिला जाट महासभा कमेटी में महामंत्री: श्रीमती इंद्रेश वर्मा, कल्पना चौधरी, आरती चौधरी, उपाध्यक्ष: सरोज रानी, प्रेमलता चौधरी, प्रेमवती सिंह, नेहा सोलंकी और मंत्री: नीरेश देवी, रचना चाहर, लक्ष्मी देवी नियुक्त की गईं।

हस्ताक्षर अभियान और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी

महासभा के महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर ने बताया कि कमेटी जल्द ही हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। इसके बाद राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न देने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा जाएगा और जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

वीरेंद्र सिंह छोंकर ने कहा कि आगरा किले के समक्ष महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग लंबे समय से लंबित है। यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जाट महासभा जिला मुख्यालय और आवश्यक होने पर आगरा किले पर भी प्रदर्शन करेगी।

पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने सभी पदाधिकारियों को अभियान में पूरी ताकत से जुटने के निर्देश दिए। बैठक में गजेंद्र सिंह नरवार, जयप्रकाश चाहर, भूपेंद्र सिंह राणा, नवल सिंह, गंगाराम पैलवार, गुलबीर सिंह, श्रीमती निर्मला चाहर, श्रीमती सरोज चाहर और श्रीमती रामवती देवी सहित कई पदाधिकारियों ने विचार रखे।

SP_Singh AURGURU Editor