आगरा में जाटव समाज ने सपा पर जताया भरोसा, बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हुए लोग

आगरा में समाजवादी पार्टी को सामाजिक समर्थन का नया विस्तार मिला है। जाटव समाज के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और सशक्त संदेश दिया।

Jan 11, 2026 - 19:33
 0
आगरा में जाटव समाज ने सपा पर जताया भरोसा, बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हुए लोग
गुम्मट तख्त पहलवान (देवरी रोड) पर सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले जाटव समाज के लोगों के साथ समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास।

आगरा। समाजवादी पार्टी आगरा महानगर द्वारा गुम्मट तख्त पहलवान (पंचायती भवन), देवरी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में जाटव समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही और उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि वे भाजपा और बसपा की नीतियों से निराश हैं और अब समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखते हैं। वक्ताओं ने कहा कि संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी ही भरोसेमंद मंच है।

अपने संबोधन में शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से लड़ती रही है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों और महिलाओं को सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य की गारंटी का भरोसा दिलाया। उन्होंने वर्ष 2024 का उल्लेख करते हुए कहा कि दलित समाज ने खुलकर आवाज़ बुलंद की और समाजवादी पार्टी को सबसे बड़ी ताकत बनाया। जनता ने यह साफ कर दिया है कि वही पार्टी सबसे बड़ी है जो संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भी जनता समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने का अवसर देगी।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने कहा कि जाटव समाज और महिलाओं का समाजवादी पार्टी से जुड़ना आने वाले बड़े बदलाव का संकेत है। वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता टपलू ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही दलितों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की सच्ची आवाज़ है।

कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र शर्मा ने किया। यह आयोजन इंजीनियर महावीर सिंह (पूर्व सभासद प्रत्याशी) के प्रयासों से संपन्न हुआ। इस दौरान एमएसएमई कोर्स पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

बसपा छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र गौतम, डोरी लाल जाटव, दिनेश कर्दम, चंद्रभान, मेघराज, आकाश, मनोज, बबलू, प्रेम सागर, रंजीत, नरेश, राहुल, निगम, विनोद, प्रवेश, श्याम बाबू, नीरज, केशव, राकेश, हीकम, धर्मेंद्र, सुनील, अतुल, संपत, राहुल व्यास, मोहन सिंह, आकाश बाबू, नरेश सिंह, पप्पू, मृदुल, पंकज सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सदस्यता ली।

कार्यक्रम में अमित प्रताप यादव, विनोद, प्रियंका चौहान, समीर अब्बास, शरीफ अब्बास, जाकिर, जमील सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor