मन की उड़ान संस्था का दुबई में भव्य आयोजन, आगरा के सात विशिष्टजनों को मिला इंटरनेशनल सम्मान

आगरा। मन की उड़ान फाउंडेशन द्वारा दुबई के प्रतिष्ठित हयात रीजेंसी होटल में आयोजित इंडिया-यूएई प्रोग्रेसिव समिट 2025 और गोल्डन अचीवर इंटरनेशनल अवॉर्ड्स समारोह में भारत और यूएई के बीच साझेदारी, सांस्कृतिक समन्वय और सम्मान का एक नया अध्याय जुड़ा।

May 14, 2025 - 19:49
 0
मन की उड़ान संस्था का दुबई में भव्य आयोजन, आगरा के सात विशिष्टजनों को मिला इंटरनेशनल सम्मान
समारोह में सम्मान प्रदान करते अभिनेता अरबाज खान।

-इंडिया-यूएई प्रोग्रेसिव समिट और गोल्डन अचीवर इंटरनेशनल अवॉर्ड्स समारोह

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की प्रेरणा संस्था के संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल से मिली, जबकि अध्यक्षता एडवोकेट चंचल गुप्ता ने की। कार्यक्रम में डॉ. मुनीर, लैला रहाल एल अतफानी, याकूब अल अली, डॉ. बू अब्दुल्ला, डॉ. कार्तिक रमेश, डॉ. सालेह जुमा मोहम्मद, हनीफ शेख, आर. खाजा अब्दुल मुतालिब, अब्दल्ला अल जफ्फाली जैसे विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

दो सत्रों में सजे संवाद और सम्मान

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में “दो राष्ट्र, एक विकास” विषय पर सम्मेलन हुआ, जिसमें भारत और यूएई के बीच सहयोग, नेतृत्व और सांस्कृतिक एकता पर संवाद हुआ।
दूसरे सत्र में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने देश-विदेश से आए विशिष्ट जनों को गोल्डन अचीवर इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया।

आगरा के सात लोग सम्मानित

इस भव्य मंच से आगरा के सात प्रतिष्ठित नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ। सम्मानित हुए लोगों में दिनेश राठौर, अजय अग्रवाल, विमल गोयल, अंकित अग्रवाल, नितिन गोयल, मयंक अग्रवाल और यदुराज गोयल शामिल हैं।

इनके अलावा भारत और अन्य देशों से जेडी माहेश्वरी, विजय चौधरी, अंशुल जैन, डॉ. प्रीति शर्मा, अमजद खान, डॉ. आल्मा चोपड़ा, सोहेल ज़मां, सज्जाद हुसैन, अनुराधा विश्वनाथ, डॉ. बी. वाला, डॉ. अरविंद पांडे, ई. ज़ाहिद खान, मुस्कान, मो. उस्मान, मेहरीन, नवीन आदि को भी सम्मानित किया गया।

फैशन शो ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत एक आकर्षक फैशन शो से हुई जिसमें इंडो-वेस्टर्न और पारंपरिक परिधानों की मोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। संस्था की सचिव कविता राजवानी ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और बताया कि यह आयोजन भारत और यूएई के मजबूत संबंधों का उत्सव है।

इनकी मौजूदगी रही खास

समारोह में अब्दुल गफूर, फैसल खान, हमद अलब्रिकी, डुओलिकन साइमुरे, डायना सोलानो, कट्या गुयेन, मिस्टर बिलाल, महेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (रावी इवेंट), एडवोकेट ऋतिक वार्ष्णेय, मिली अरोड़ा, डॉ. मोनिका आनंद, सीमा द्विवेदी, नीरज गुप्ता, अंकिता जैन, पवन सिसोदिया सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor