मन की बात: पीएम मोदी ने किया स्वदेशी का आह्वान, आगरा में कार्यकर्ताओं ने बूथों पर सुना संदेश
आगरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 125वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण सभी 1760 बूथों पर किया। बूथों पर जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एकत्र होकर पीएम मोदी का संदेश सुना और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में खेलो इंडिया के विजेता खिलाड़ियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी गणेश उत्सव, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर देशवासी केवल स्वदेशी वस्त्र, उपहार और उत्पाद अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करें।
भाजपा नेताओं ने सुना संदेश
राजकुमार गुप्ता (महानगर अध्यक्ष) ने माधव मंडल के बूथ संख्या 142, ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस पर कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम सुना।
केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक धर्मपाल सिंह, विधायक जीएस धर्मेश सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने बूथों पर सहभागिता की।
ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर इनकी रही उपस्थिति
महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य, पूर्व महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामबाबू हरित, महानगर महामंत्री हेमंत भोजवानी, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, आशीष पाराशर, डॉ. निधि शर्मा, राधा शर्मा, राधा मनवानी, ज्ञानेश शर्मा, राजेश जिंदल, सोनू निगम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा ली।