राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर डॉ. प्रशांत गुप्ता बोले- अभाविप की कार्यशैली भारतीय समाज की जीवनशैली है

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की कार्यशैली भारतीय समाज की कार्यशैली है और इसके कार्यकर्ता राष्ट्र के पुनर्निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय हैं। छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति है। यह विचार अब यथार्थ बन चुका है।

Jul 7, 2025 - 19:45
 0
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर डॉ. प्रशांत गुप्ता बोले- अभाविप की कार्यशैली भारतीय समाज की जीवनशैली है
विद्यार्थी परिषद दिवस सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को जेपी सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में मौजूद अतिथि और कार्यकर्ता।

यह प्रेरक वक्तव्य एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने दिया। वह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सप्ताह के अंतर्गत खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां शारदे के चित्रों पर दीप प्रज्वलन कर हुआ। इस अवसर पर अभाविप के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष डॉ. राजेश कुशवाह, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, समाजसेविका अपूर्वा सिंह, महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल, और ईशा शाक्य मंचासीन रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. राजेश कुशवाह ने प्रस्तुत की।

मुख्य वक्ता विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि अभाविप 77वें स्थापना दिवस की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ज्ञान, शील, एकता के ध्येय वाक्य के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने छात्रहित व राष्ट्रहित में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। अभाविप सत्ता परिवर्तन नहीं, समाज परिवर्तन के संकल्प के साथ कार्य करती है और विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुकी है। परिषद ने खुद को कभी दलगत राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया।

समाजसेविका अपूर्वा सिंह ने अपने संबोधन में कहा, राष्ट्रविरोधी विचारधाराओं से दूर रहकर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय होना चाहिए। देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है।

कार्यक्रम में अंशुल श्रीवास्तव (प्रांत संगठन मंत्री), रजत जोशी (विभाग संगठन मंत्री), गौरव यादव (महानगर संगठन मंत्री), मनमोहन सिंह व शुभम कश्यप (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) विशेष रूप से उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन शिवांग खंडेलवाल ने किया और संचालन हर्ष चौधरी ने किया।

इसके अलावा पुनीत कुमार, आकाश शर्मा, सुब्रत हरदेनिया, सुमित शर्मा, दीपक कश्यप, उमंग तिवारी, मनीष बघेल, नितिन दुबे, लक्की बंसल, हिमांशी माहौर, ट्विंकल जैन, पीयूष त्रिपाठी, देव कटारा, सागर चौधरी, दीक्षा चौधरी, तेजपाल सिंह, अक्षत चतुर्वेदी, सत्यम, शौर्य, गौरव, प्रथम, मधुराज, अनमोल, आशीष, चिराग, प्रांजल, विवेक, रचित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor