टीयर्स के शिविर में नौ बच्चे मानसिक दिव्यांगता से ग्रसित पाए गए, तीन ऒटिज्म से प्रभावित मिले

आगरा। टीयर्स बौद्धिक दिव्यांगजन संस्थान, शास्त्रीपुरम् में शनिवार को आयोजित किए गए नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर में कुछ बच्चों में बौद्धिक दिव्यांगता मिली तो कुछ ऒटिज्म से प्रभावित पाए गए।

Jun 29, 2025 - 21:30
 0
टीयर्स के शिविर में नौ बच्चे मानसिक दिव्यांगता से ग्रसित पाए गए, तीन ऒटिज्म से प्रभावित मिले
टीयर्स में मानसिक दिव्यांग बच्चों का परीक्षण करते विशेषज्ञ।  

शिविर में 14 बच्चों ने भाग लिया। 9 बच्चों का पंजीकरण किया गया, जिनमें सभी बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित थे। इनमें से 2 बहु-दिव्यांग और 3 ऑटिज्म से प्रभावित पाए गए।

मनोवैज्ञानिक परीक्षण में यह पाया गया कि अधिकतर बच्चे माइल्ड एवं मॉडरेट ग्रुप में आते हैं, जिन्हें प्रारंभिक हस्तक्षेप और निरंतर स्पेशल एजुकेशन से लाभ मिल सकता है।

शिविर में मौजूद स्पेशल एजुकेटर और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा बच्चों की शारीरिक-मानसिक स्थिति की बारीकी से जांच की गई और अभिभावकों को व्यक्तिगत सलाह दी गई।

संस्थान की डायरेक्टर डॉ. रीता अग्रवाल ने जानकारी दी कि शिविर में आए सभी बच्चों का नि:शुल्क पंजीकरण किया गया है। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि आगामी 1 जुलाई से संस्थान का नया सत्र प्रारंभ हो जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि  हमारा उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। समय पर जांच और परामर्श से बहुत बदलाव लाया जा सकता है।

SP_Singh AURGURU Editor